Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

लोहियानगर स्थित प्लांट का कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण

  • कूड़ा निस्तारण धीमी गति से होने को लेकर जताई नाराजगी, तेजी से निस्तारण के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर स्थित कूड़े के पहाड़ के निस्तारण का मामला एनजीटी में चल रहा है। कूड़े का निस्तारण धीमी गति से करने को लेकर एनजीटी कोर्ट से नगर निगम के अधिकारियों को कई बार फटकार भी लग चुकी है। इस मामले में आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना द्वारा राज्य एवं केंद्रीय नियंत्रण प्रदूषण बोर्ड एवं नगर विकास स्वास्थ्य के साथ कमिश्नर एवं डीएम से भी की।

शुक्रवार को नगरायुक्त डा. अमितपाल शर्मा के साथ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. निगम के अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण के लिए मौके पर जा पहुंची। इस दौरान वहां पर धीमी गति से कूडेÞ के निस्तारण को लेकर नाराजगी जताई। जल्द से जल्द कूड़ा निस्तारण कर कूड़े के पहाड़ को खत्म कर भूमि खाली करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए। लोहिया नगर में 9 मई 2023 से कूड़ा नहीं डाला जाने का प्रतिबंध लगा हुआ है। आरोप है कि उसके बावजूद वहीं पर कूड़ा डाला जा रहा है।

मंगतपुरम लिगेसी वेस्ट प्लांट को खुले टेंडर

मंगतपुरम में कूड़े के पहाड़ जो बने हैं, उसके निस्तारण के लिए लिगेसी वेस्ट प्लांट लगाया जाना है। उसके लिए चार अलग-अलग कंपनी के द्वारा टेंडर डाले गए हैं। जिसमें उन टेंडरों को शुक्रवार को खोला गया। जिसमें जल्द ही जांच के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार कंपनी में से किसी एक को टेंडर दिया जायेगा।

होटल सम्राट हेवेंस पर निगम ने लगाया पांच लाख का जुर्माना

नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा आदि जलाकर वायु को प्रदूषित करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई को अभियान चलाया हुआ है। गढ़ रोड पर लोकप्रिय हॉस्पिटल के सामने सम्राट हेवेंस होटल परिसर के निकट नाले की पटरी पर कूडेÞ के ढेर में आग लगने के मामले में प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. हरपाल सिंह द्वारा होटल प्रबंधक पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी कर दिया। साथ ही होटल के कर्मचारियों द्वारा आग लगाने के मामले में कार्रवाई को संबंधित थाने में तहरीर भी दी।

प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. हरपाल सिहं ने बताया कि शहर का वातावारण लगातार प्रदूषित हो रहा है। जिसमें कुछ लोगों द्वारा कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है, जोकि एनजीटी/सीपीसीवी की गाइड लाइन के उल्लंघन में आती है। इसमें गुरुवार को लोकप्रिय हॉस्पिटल के सामने गढ़ रोड पर सम्राट हेवेंस होटल के कर्मचारियों द्वारा परिसर के बाहर नाले किनारे कूड़ा डालकर आग लगाई जा रही थी। जिससे स्थानीय वातावरण दूषित हो रहा है। जोकि राष्ट्रीय हरित अभिकरण द्वारा एवं सीपीसीवी के द्वारा जारी निदेर्शों के विपरीत है।

क्षेत्रीय पर्यावरण एवं स्वास्थ्य की क्षति भी पहुंचायी जा रही हैं। एनजीटी एवं सीपीसीवी द्वारा इस प्रकार के कृत करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई, जुर्माना अधिरोपित करने के लिए स्पष्ट आदेश दिये गये हैं। यह कृत्य अधिनियम 2016 का स्पष्ट उल्लंघन माना जाता है। कूड़ा जलाने का कृत्य किये जाने के कारण क्षेत्रीय पर्यावरण दूषित हो रहा है। जिसको लेकर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी किया गया।

साथ-साथ अपने होटल से उत्सर्जित होने वाले कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था अपने परिसर के भीतर ही करने के लिए निर्देश दिए गए और एक सप्ताह में जुर्माना जमा करने के लिए निर्देशित किया गया। संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को थी तहरीर दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img