जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: डॉ. राकेश कुमार, महानिदेशक, ई. पी. सी. एच ने बताया की ई. पी. सी. एच के द्वारा एम्ब्रायडरी क्राफ्ट की 40 महिला हस्तशिल्पों के लिए नागल , सहारनपुर में चलाये जा रहे 2 महीने के डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आज समापन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख निर्यातक रामजी सुनेजा , कार्यालय विकास आयुक्त के सीटीऔ योगेश पाठक उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए योगेश पाठक ने बताया की कार्यक्रम के पहले चरण में मार्किट सर्वे किया गया था तथा मार्किट सर्वे की समाप्ति के पश्चात दो महीने का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी 40 महिला हस्तशिल्पियों को डिज़ाइनर एवं मास्टर ट्रेनर के द्वारा नए डिज़ाइन उपलब्ध करवाने के साथ उन्हे बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। रामजी सुनेजा ने हस्तशिल्पियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा की
इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम हस्तशिल्पियों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से अनेक जानकारियां मिलती हैं जिनका लाभ एक हस्तशिल्पी अपने निर्यात व्यवसाय में ले सकता है। उन्होंने कहा की महिलाओं के लिए आयोजित होने वाले इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने सभी महिला हस्तशिल्पियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में सभी महिला हस्तशिल्पों को प्रमाणपत्र वितरित किये गए।

