जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: शहर की प्रमुख महिला रोग विशेषज्ञ डा. नूतन उपाध्याय को कोलकाता में आयोजित चार दिवसीय 65 वी.
आल इंडिया कांग्रेस आफ आब्सस्ट्रिक्स एंड गाइनोक्लोजी में बतौर फैकल्टी आमंत्रित किया गया है। सेमीनार में उन्हें विशेष पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
फैडरेशन आफ आब्सस्ट्रिक्स एंड गाइनोक्लोजी सोसाइटी आफ इंडिया के तत्वावधान तथा दि बंगाल आब्सस्ट्रिक्स एंड गाइनोक्लोजी सोसाइटी के संयोजन में कोलकाता में चार जनवरी से आठ जनवरी तक चलने वाली इस सेमीनार में देश-विदेश की जानी मानी गाइनोक्लोजी चिकित्सकों के अलावा देश भर से सोसाइटी की चिकित्सक सदस्य बडी संख्या में भाग ले रही हैं।
डा.नूतन उपाध्याय ने सेमीनार के विभिन्न सत्रों में व्याख्यान दिया! जिसके लिए उन्हे विशेष पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया! डा. नूतन उपाध्याय की इस उपलब्धि पर सहारनपुर के चिकित्सकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
डा. नूतन उपाध्याय हाल ही में मेरठ में आयोजित हुई सेफकॉन-2022 मेडिकल सेमीनार में प्रतिभाग कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है।

