- शहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ने डोर-टू-डोर किया जनसंपर्क, मिला समर्थन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा ने शनिवार को विधानसभा में रोड शो निकाला। शारदा रोड से रोड शो का शुभारंभ कर उन्होंने मतदाताओं के साथ अपना संपर्क और संवाद स्थापित किया और सभी से समर्थन देने की अपील की।
शुभारंभ के अवसर पर डा. दिनेश मोहन शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, सतीश शर्मा, अनिरुद्ध त्यागी, भूपेंद्र देउबा ने रोड शो के लिए बनाए गए रथ के आगे नारियल फोड़कर विधिवत रोड शो की शुरुआत की। इस दौरान कृष्ण कुमार शर्मा किशनी ने कहा कि शहर में माहौल रंजनमय हो गया है, सभी वर्गों का ढ़ेर सारा प्यार रंजन शर्मा को मिल रहा है।
यह समर्थन यह बताता है कि रंजन शर्मा सभी की पसंद बन गया है।
पीसीसी सदस्य सतीश शर्मा ने कहा कि शहर में बदलाव स्पष्ट दिख रहा है और मेरठ शहर के लोग भाजपा शासन से तंग हो चुके हैं, अब वह कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं। यहां रंजन शर्मा ने कहा कि जिस तरह से मुझे बड़ों का आशीर्वाद मिल रहा है और छोटों का प्यार मिल रहा है, वह यह दर्शाता है कि शहर में कांग्रेस जीतने जा रही है। आप सभी से मिले इस प्यार का मैं हमेशा ऋणी रहूंगा।
रोड शो शारदा रोड, ब्रह्मपुरी से होते हुए दिल्ली गेट, मेट्रो प्लाजा, ईदगाह चौराहा, जैन नगर, डीएन चौराहा, जली कोठी, छतरी वाला पीर, बुढ़ाना गेट, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, गढ़ रोड, जयदेवी नगर आदि जगह होते हुए शारदा रोड स्थित चुनाव कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ। रोड शो में सैकड़ों स्थानों पर रंजन शर्मा पर फूलों की बरसात कर जनता ने उनका अभिवादन किया और उनका स्वागत किया।
इस दौरान उनके साथ जाहिद अंसारी, कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, सतीश शर्मा, डा. दिनेश मोहन शर्मा, अहसान अंसारी, सरफराज अंसारी, इकरामुद्दीन, अनिल शर्मा, सलीम शाह, अनिरुद्ध त्यागी, प्रशान्त कौशिक, भूपेंद्र देउबा, शहजाद, मोहम्मद इमरान, वकील अक्कासी, मतीन अहमद अंसारी, नीतिन शर्मा, अंकित गौतम, रोहित गुर्जर, चौधरी शमसुद्दीन, अनिल शर्मा, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप शर्मा, अंकित जैन, सोनू शर्मा, प्रवेश पालीवाल, रोहताश भैया, मोहित कौशिक, हरिशंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।

