- बांदा की घटना के बाद हाईकमान के निर्देश पर पहुंचें कांग्रेसी
जनवाणी संवाददाता |
शामली। मंगलवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेशाध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर गुड मंडी में चल रही गौशाला की व्यवस्था देखी। बीमार गाय का ईलाज हो रहा या नहीं घास व पानी की भी व्यवस्था देखी। साथ ही, पानी गन्दा तो नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक सैनी ने आरोप लगाए कि बांदा जिले में सैकड़ों गायों को जिंदा जमीन में गाड़ने की घटना घटी है जो क्रूरता की पराकाष्ठा है और समाज को झंकझोर करने वाली घटना है।
इसका कांग्रेस विरोध करती है। इन पशुओं के साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है? इसका जवाब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार को देना होगा। क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ माता की पूजा करते हैं तो फिर क्या ये दिखावा मात्र है या फिर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रशासनिक अधिकारियों ने गौशाला की सैंकड़ों गायों को जिंदा जमीन में गाड़ दिया है। क्या हालत कर डाली गौशालाओं की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शेखरपाल, प्रवीण तरार, राजेश कश्यप, संदीप शर्मा, अरविंद झंझोट, रामकिशोर पारचा, रामपाल पांचाल, हारूण अंसारी, प्रमोद कश्यप, राहुल शर्मा, सतपाल कश्यप, अंकित कश्यप, सचिन कश्यप आदि मौजूद रहे।

