जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: जिला सहकारी बैंक मेरठ-बागपत के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह कोरोना पॉजिटीव पाए गए। चिकित्सकों ने उन्हे होम क्वारंटाइन कर दिया है।
हालांकि मनिंदरपाल सिंह बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए खुद ही पिछले चार माह से अपने परिवार से अलग अपने कैंपस में रह रहे थे। क्योंकि जनप्रतिनिधि होने के नाते ग्रामीण परिवेश में राजनीति करने वाले मनिंदरपाल सिंह से मिलने वाले की तादाद कोरोना के दौरान बढ़ रही थी।
ग्रामीण लगातार उनसे मिल रहे थे। लेकिन इस दौरान कोई दिक्कत नही हुई। जिसके चलते उन्होंने परिवार से अलग कैंपस में रहने का फैसला किया था। अलग रहते हुए ही बुधवार को उन्होंने कोरोना की जांच कराई तो उसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल चिकित्सकों ने उन्हे उनके कैंपस में होम क्वारंटाइन कर दिया है।
हालांकि मनिंदरपाल सिंह ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर दी है। जिसमें उन्होंने खुद की रिपोर्ट पॉजिटीव होना स्वीकार किया है। साथ ही अपने आसपास के लोगों एवं जो उनसे अब तक मिल चुके है। उन लोगों से अपनी जांच कराने की अपील भी की है।

