Tuesday, June 30, 2026
- Advertisement -

खत्म हो रहा कोरोना संक्रमण के मात्र 15 केस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वैक्सीन की आहट के साथ ही कोरोना का ग्राफ तेजी से नीचे आ रहा है। मंगलवार को कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन हुआ। वहीं, दूसरी ओर करीब 36 सौ सैंपल में मात्र 15 ही केस संक्रमण के पाए गए। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने कोरोना अपडेट जारी करते हुए बताया कि मात्र 15 केस मिले हैं।

किसी भी संक्रमित की उपचार के दौरान मौत नहीं है। जो केस मिले हैं उनमें से नौ केस नए हैं तथा छह केस पुरानी चेन से जुडेÞ हैं। लालकुर्ती के जवाहर क्वार्टर जी-47/5 निवासी तीन लोग संक्रमित पाए गए। इनमें एक गृहिणी और दो कारोबारी, मेडिकल के जागृति विहार डी-11 में संक्रमण के चार नए केस मिले हैं।

मवाना रोड गंगानगर जी-22 में तीन केस मिले हैं। संजय कालोनी में एक कामकाजी घरेलू महिला संक्रमित, सुपरटेक ग्रीन विलेज एक संक्रमित, लिसाड़ी में एक महिला संक्रमित व कोतवाली के बनियापाड़ा खिश्त पंजान में एक छात्र संक्रमित मिला है।

बलवंत एन्क्लेव कंटेनमेंट जोन घोषित

रुड़की रोड की बलवंत एन्क्लेव में पुष्टि होने के बाद संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 13 में से 12 भर्ती कराए गए है, जबकि एक महिला वापस अपने घर आ गई है। जिसे फिर से भर्ती कराया जाएगा। बलवंत एन्क्लेव कालोनी में नए 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे।

पीएचसी प्रभारी डा. अनीश अहमद ने बताया कि सभी संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक महिला वापस आ गई है, जिसकी आने की शिकायत मिली है। उस महिला को फिर से भर्ती कराया जाएगा। कालोनी में पहले भी जांच कराई गई है और जल्द ही फिर से सभी की जांच कराई जाएगी। कालोनी में संक्रमित मिलने पर उसे कंटेनमेंट भी घोषित कर दिया है।

कंटेनमेंट का बोर्ड मुख्य गेट पर ही लगा दिया गया है, गेट बंद है और वहां पर दो पुलिस कर्मी तैनात है। पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था बहुत ही सख्त कर दी है। यहां पर रहने वाले लोग भी परेशान है। जो भी सामान की जरूरत है वह अंदर से ही ले रहे हैं या फिर गेट से ले लेते हैं। किसी को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि 24 घंटे वहां पर पुलिस तैनात है, किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold- Silver: फेड की सख्त नीति का असर, सोना-चांदी 1% से ज्यादा लुढ़के

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन...

Job: NIACL में 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img