Tuesday, June 30, 2026
- Advertisement -

कोरोना ने बीडीएम ग्रुप के मालिक सुधीर महाजन की ली जान

  • सुधीर महाजन के निधन पर खेल उद्यमियों ने जताया शोक
  • उद्यान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की भी हुई मौत

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और रोज हो रही मौतों ने लोगों को विचलित कर दिया है। रविवार को बीडीएम ग्रुप के मालिक सुधीर महाजन का रविवार को कोरोना से निधन हो गया। उनको चार दिन पहले बुखार हुआ था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं उद्यान विभाग के डिप्टी डायरेक्अर पंकज कुमार की भी कोरोना से मौत हो गई। क्रिकेट किट और बल्ले बनाने वाली विश्व प्रसिद्ध कंपनी बीडीएम इंटरनेशनल के डायरेक्टर सुधीर महाजन का निधन हो गया। डिफेंस कॉलोनी निवासी सुधीर महाजन पिछले चार दिनों से कोरोना संक्रमित थे। गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

सुधीर महाजन के छोटे भाई राकेश महाजन ने बताया शनिवार रात लगभग ढाई बजे अस्पताल में इलाज के दौरान ही अचानक दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में निधन हो गया। सुधीर महाजन अपने पीछे पत्नी, बेटा आदित्य महाजन व सिद्धांत महाजन का पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

रविवार को सूरजकुंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुधीर महाजन के छोटे भाई के बेटे व एसएम समूह के संचालक उदय महाजन व पूरे परिवार ने निधन पर शोक जताया। सुधीर महाजन के निधन पर नेलको समूह के संचालक अंबर आनंद, एसजी समूह के डायरेक्टर त्रिलोक आनंद व पारस आनंद, स्टैग इंटरनेशनल के संचालक राकेश कोहली, प्रीमियम लेगगार्ड के संचालक सुमनेश अग्रवाल सहित आईआईए मेरठ के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल सहित अन्य खेल उद्यमियों ने शोक जताया।

मेरठ मैनेजमेंट एसोसियेशन के सदस्यों ने आॅनलाइन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें नमन किया। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता, अतुल भूषण गुप्ता, एसएफ के डायरेक्टर अनिल सरीन, अंकुर जग्गी, कपिल सहित अन्य उद्यमियों ने श्रद्धांजलि दी।

वहीं मेरठ मंडल में तैनात उद्यान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पंकज कुमार का भी रविवार सुबह निधन हो गया। पंकज कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। इसके चलते उन्हें लगभग पांच दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक डिप्टी डायरेक्टर गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव में परिवार सहित रहते थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी, परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव तय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के...

CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं में नहीं होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा, जानें नई गाइडलाइंस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन...

Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक स्थगित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि...
spot_imgspot_img