Thursday, June 11, 2026
- Advertisement -

इन राज्यों में कोरोना पॉजिटिव केस में आई कमी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केस में गिरावट दर्ज की गई है। 20 राज्यों सहित 187 जिलों में पिछले 2 सप्ताह से मामलों में कमी देखी जा रही है। यह कहना है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल का।

अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि 24 राज्य ऐसे हैं जहां 15 प्रतिशत से अधिक पॉजिटिव केस हैं। 5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत के बीच केस वाले 8 राज्य हैं, वहीं 4 राज्य ऐसे हैं, जहां 5 प्रतिशत से भी कम पॉजिटिविटी रेट है। अग्रवाल ने बताया कि नए केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जो एक अच्छी खबर है।

अगले हफ्ते से बाजार में आ सकती है स्पुतनिक

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी के पॉल ने बताया कि संभवत: रूस की स्पुतनिक वैक्सीन अगले सप्ताह से बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। रूस से अभी सप्लाई कम थी, अगले हफ्ते से इसमें तेजी आएगी। पॉल ने कहा, देशभर में गुरुवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, वैक्सीन की 17.72 करोड़ खुराक अब तक दी जा चुकी है। अमेरिका में यह संख्या लगभग 26 करोड़ है। दूसरे नंबर पर चीन है।

देश में कोरोना के केस में बीते 24 घंटे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को 3 लाख 62 हजार 632 नए मरीजों की पहचान हुई, 3 लाख 52 हजार 5 लोग ठीक हुए। बीते दो दिन से 3.50 लाख से कम केस आ रहे थे और इससे ज्यादा ठीक हो रहे थे। बीते दिन देश में 4,128 की मौत भी हुई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब 4 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना के चलते जान गंवानी पड़ी है।

देश में इस महामारी की चपेट में अब तक 2.37 करोड़ लोग आ चुके हैं। इसी तरह कुल 1.97 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों से औसतन 3 लाख से ज्यादा लोग रोजाना रिकवर हो रहे हैं। इसलिए आज यह आंकड़ा 2 करोड़ को पार हो जाएगा। अभी कुल 37.06 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.62 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,128
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.52 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.37 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.97 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.57 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.22 लाख

18 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि हम कोरोना महामारी में अपने माता पिता और अभिभावकों को खो चुके बच्चों को हर महीने 5 हजार रुपए की पेंशन देंगे। उनके लिए मुफ्त शिक्षा और राशन की व्यवस्था करेंगे।

दिल्ली सरकार ने केंद्र को चिट्ठी लिखकर कहा है कि दिल्ली के लिए ऑक्सीजन की जरूरत घटकर 582 मीट्रिक टन रह गई है। इसलिए सरप्लस ऑक्सीजन दूसरे राज्यों को दी जा सकती है।

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 2 से 18 आयु वर्ग में कोवैक्सिन के दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक 525 हेल्थ वॉलिंटियर्स पर ट्रायल करेगा।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनके स्टाफ का एक कर्मचारी पहले संक्रमित मिला था। जस्टिस चंद्रचूड़ लगातार कई अहम मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। इनमें चुनाव, कुंभ और ऑक्सीजन सप्लाई जैसे केस शामिल हैं। उन्होंने सोमवार को भी सुनवाई की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता और सप्लाई की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग की। इसमें बताया गया कि सरकार कोरोना के अलावा म्यूकॉरमाइकोसिस के ट्रीटमेंट में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की सप्लाई की भी निगरानी कर रही है।

जानिए इन प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां बुधवार को 46,781 लोग संक्रमित पाए गए। 58,805 लोग ठीक हुए और 816 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 52.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 78,007 लोगों की मौत हो गई। 5.46 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां बुधवार को 18,023 लोग संक्रमित पाए गए। 27,139 लोग ठीक हुए और 326 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 15.63 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 13.40 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,639 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2.06 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

दिल्ली में बुधवार को 13,287 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14,071 लोग ठीक हुए और 300 की मौत हो गई। अब तक 13.61 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,310 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 82,725 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़

यहां बुधवार को 10,150 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,035 लोग ठीक हुए और 153 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,094 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.22 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात

राज्य में बुधवार को 11,017 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 15,264 लोग ठीक हुए और 102 की मौत हो गई। अब तक 7.14 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,731 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1.27 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

6. मध्य प्रदेश

राज्य में बुधवार को 8,970 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 10,324 लोग ठीक हुए और 84 की मौत हो गई। अब तक 7 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,679 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.09 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img