जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: पूरे देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन एक बार फिर से बड़ी तेजी से पैर पसार रहा है। जिससे बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए भैंसाली बस अड्डे पर बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
वहीं, लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को नियमों का पालन करने की कवायद जारी है। मेरठ के भैंसाली बस अड्डे पर मौजूद एआरएम राजेश कुमार ने किस तरह की तैयारियां कर रखी है। इसको लेकर जानकारी दी।

