- प्रति शेयर 902 से 949 रुपये प्राइज बैंड किया तय
जनवाणी ब्यूरो
दिल्ली: देश के सबसे बड़े आईपीओ का बुधवार को ऐलान हो गया है। बता दे कि आईपीओ के अपडेटेड ड्राफ्ट को नियायक सेबी की मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को एलआईसी की एक बैठक का आयोजन हुआ था। जिसके बाद आईपीओ का ऐलान किया गया।
बताया कि एलआईसी आईपीओ के लिए प्रति शेयर 902 रुपये से 949 रुपये पर प्राइज बैंड निर्धारित किया गया है। बताया कि हम इसे एलआईसी 3.0 चरण कहेंगे।
बता दें कि पहले इसका आकार 65 हजार करोड़ रुपये रखने का निर्णय किया गया था, जिसे अब बदल दिया गया है।

