Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

UP News: 7 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी 7 अक्टूबर 2025 को प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर घोषित किया गया है। इस संबंध में शासन ने शनिवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी ने श्रावस्ती से की थी घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग एक सप्ताह पूर्व श्रावस्ती जिले के एक कार्यक्रम के दौरान इस अवकाश की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तरीय सम्मान दिया जाएगा और इस दिन सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों में अवकाश रहेगा।

वाल्मीकि समाज की मांग हुई पूरी

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा लंबे समय से यह मांग की जा रही थी कि 7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। समाज के पदाधिकारियों ने इसके लिए सरकार को ज्ञापन भी सौंपा था।

वाल्मीकि समाज के अनुसार “पहले महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहता था, जिसे बाद में समाप्त कर दिया गया था। अब 2025 से यह परंपरा पुनः शुरू की जा रही है, जो हमारे समाज के लिए गर्व का विषय है।”

अब पूरे प्रदेश में यह रहेगा प्रभावी

शासनादेश के अनुसार 7 अक्टूबर को सभी शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, न्यायालय, नगर निगम, राज्य सरकार से संबद्ध कार्यालय बंद रहेंगे। यह अवकाश राजकीय, अर्ध-राजकीय और निगम/निकायों पर भी प्रभावी रहेगा।

महर्षि वाल्मीकि का योगदान

महर्षि वाल्मीकि को आदिकवि कहा जाता है और वे रामायण के रचयिता माने जाते हैं। उनके योगदान को देखते हुए यह दिन न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी विशेष महत्व रखता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img