Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2022: एनटीए ने जारी किए परिणाम, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/ NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET UG 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को 15 सितंबर, 2022 को गुरुवार रात 10 बजे जारी किया जाना था, परंतु इसे शुक्रवार तड़के जारी किया गया है। यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने भी इस बात की जानकारी दी थी कि परिणाम को 15 सितंबर, 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस साल CUET UG परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी परीक्षा, 2022 का आयोजन 15 जुलाई से 30 अगस्त, 2022 के बीच किया गया था। CUET UG 2022 का आयोजन देशभर के 259 शहरों और विदेश में नौ शहरों में बनाए गए 489 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा कुल 06 फेज में हुई थी। इस साल CUET यूजी के पहले संस्करण के लिए लगभग 14.9 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। एनटीए के अनुसार, पहले स्लॉट में 8,10,000 जबकि दूसरे स्लॉट में 6,80,000 ने उम्मीदवारों ने भाग लिया था। अब परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। सीयूईटी यूजी रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। ये जानकारी उनके प्रवेश पत्र पर उपलब्ध है।

केंद्रीय विश्वविद्यालयों (CU) और अन्य विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तरीय दाखिलों के लिए पहली बार आयोजित की गई सीयूईटी यूजी परीक्षा के परिणाम के माध्यम से उम्मीदवारों के एडमिशन के लिए रैंक सूची तैयार की जाएगी। बता दें कि सीयूईटी देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। 14.90 लाख उम्मीदवारों ने इस के लिए आवेदन किया था। पहले नंबर पर करीब 18 लाख आवेदन के साथ NEET UG और तीसरे स्थान पर करीब 09 लाख आवेदन के साथ JEE MAIN का स्थान है।

सीयूईटी यूजी 2022 का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
यहां CUET UG 2022 के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट रख लें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img