नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनके वो लगातार बयान जो वे सलमान खान के खिलाफ खुलेआम मंचों पर दे रहे हैं। दरअसल, अभिनव का दावा है कि उनके साथ फिल्म इंडस्ट्री में अन्याय हुआ और इसके पीछे कहीं न कहीं सलमान खान और उनका परिवार जिम्मेदार है।
महज़ अटेंशन पाने की कोशिश
जहां इंटरनेट पर कुछ लोग अभिनव की बातों को गंभीरता से ले रहे हैं और उनमें तर्क ढूंढ रहे हैं, वहीं एक बड़ा तबका इसे महज़ अटेंशन पाने की कोशिश भी बता रहा है। खासकर तब जब अभिनव लंबे समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े हैं।
Battle Of Galwan के लेखक चिंतन शाह ने तोड़ी चुप्पी
इस पूरे विवाद पर सलमान खान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन सलमान की आगामी फिल्म Battle Of Galwan के लेखक चिंतन शाह ने जरूर चुप्पी तोड़ी है। चिंतन शाह ने अभिनव कश्यप पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि “जो लोग खुद लंबे समय से इंडस्ट्री से कटे हुए हैं, वो दूसरों की मेहनत पर सवाल उठाकर खुद को प्रासंगिक बनाना चाहते हैं।”

हालांकि चिंतन शाह के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और भी तेज़ हो गई है। कुछ लोग अभिनव कश्यप का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ चिंतन शाह की टिप्पणी को सही ठहरा रहे हैं।
तो अब देखना यह है कि क्या सलमान खान खुद इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या फिर हमेशा की तरह चुप्पी साधे रखते हैं।

