Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

‘बेशरम रंग’ गाने में हॉट अवतार में दिखेंगी दीपिका पादुकोण, इस दिन होगा रिलीज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद पठान दर्शकों के लिए भारत का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन तमाशा पेश करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अपने ट्रेलर के बाद से अगले साल की शानदार एक्शन फिल्म के रूप में प्रतीक्षित यश राज फिल्म्स की ‘पठान’ का इंतजार कर रहे दर्शकों की बेताबी बढ़ाने के लिए सोमवार को इस फिल्म का पहला गाना रिलीज होने जा रहा है। फिल्म ‘पठान’ यश राज फिल्म्स के महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स (वाईआरएफएसयू) का हिस्सा है और इसमें अभिनेता शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की कलाबाजियां देखने के लिए लोग अभी से काफी बेचैन हैं।

17 3

सिद्धार्थ पहले ही बता चुके हैं कि फिल्म ‘पठान’ की कहानी अभी तक काफी गोपनीय रखी जा रही है। दर्शकों को इस बात का आभास तो हो चुका है कि इस फिल्म में शाहरुख खान एक रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) के एजेंट बने हैं और इस फिल्म में यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के दो और रॉ एजेंट टाइगर के रूप में सलमान खान और कबीर के रूप में ऋतिक रोशन के भी इस फिल्म में होने की उम्मीद है। लेकिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इस फिल्म ने दर्शकों की उम्मीदों का पारा और बढ़ा दिया है।

जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना अपने आप में एक नया धमाका होने जा रहा है। सोमवार 12 दिसंबर को रिलीज होने जा रहे इस गाने का नाम है, ‘बेशरम रंग’ और ये माना जा रहा है कि यह गाना दीपिका पादुकोण को उनके अब तक के सबसे हॉट अवतार में पेश करेगा और उनके और शाहरुख के बीच परदे पर एक ऐसी केमिस्ट्री दिखाएगा जो शायद परदे पर अब तक कभी नहीं रची गई।

18 3

इस बारे में फिल्म ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, “हां, ये सच है कि हमारी फिल्म का पहला गाना सोमवार को रिलीज किया जा रहा है। ‘बेशरम रंग’ नामक इस गाने में मौजूदा पीढ़ी के दो सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को उनके अभी तक के सबसे हॉट अवतार में पेश करने की तैयारी है। यह सीजन का पार्टी एंथम है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि आने वाले कई साल तक ये गाना पार्टी एंथम बना रहेगा।”

21 2

गौरतलब है कि शाहरुख खान और दीपिका की जोड़ी ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ शामिल हैं। सोमवार को फिल्म ‘पठान’ का जो गाना रिलीज होने जा रहा है, उसकी शूटिंग स्पेन में हुई है और इस गाने की शूटिंग के दौरान खींची गई कुछ तस्वीरें लीक होने के बाद इंटरनेट पर धूम मचा चुकी हैं। फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होने जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img