मुजफ्फरनगर: पचैंडा कला में जनता इंटर के सामने कृषि फार्म पर दो दिवसीय रागिनी कंपीटिशन के पहले दिन कार्यक्रम में प्रियंका चौधरी व कृष्ण खटाना की टीम लोगों ने देशभक्ति गीत गाये और डांस से भी लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर कई अन्य देहाती कलाकार भी कार्यक्रम में शामिल रहे, जबकि कल (आज) 31 अक्टूबर को प्रीति चौधरी झुंझनू अपनी टीम के साथ रागिनी में भाग लेंगे।
दंगल में अमित चौधरी प्रमुख, मोनिका चौधरी, बिजेंद्र मुखिया, उधम सिंह, बृजपाल सिंह बढेडी, देवेंद्र प्रधान, चौधरी धर्मवीर सिंह पूर्व प्रधान, हरेंद्र पचैंडा, नकुल चौधरी प्रधान, युधिष्ठिर पहलवान, जयवीर सिंह, सुहैल, अनुज प्रधान छछरौली, विनोद पहलवान, अमित पचैंडा, बोबी, मुलकराज, मिंटू भाटा, भानू प्रताप, कुलदीप मिस्त्री, संजय चौधरी, अजीत, बिट्टू, गुलबहार, शहजाद, वाजिद, आसिफ, शोएब, सोमपाल, यामीन, संदीप, अभिमन्यु चौधरी, दुष्यंत चौधरी, अमन रॉयल मानू, संस्कार चौधरी, सुहैल, विष्णु आदि का विशेष सहयोग मिल रहा है।

