Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

दिल्ली क्राइम ब्रांच का छापा, लालकुर्ती से चोरी की बलेनो बरामद

  • एक बदमाश दबोचा, दो मौक से फरार, इंजन और चेसिस नंबर देते थे बदल
  • गाड़ी में लगे जीपीआरएस सिस्टम की मदद से गैराज तक पहुंची पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार तड़के करीब तीन बजे लालकुर्ती के जामुन मोहल्ला में एक गैराज पर दबिश देकर दिल्ली के मोतीबाग इलाके से चोरी गई बलेनो कार बरामद की है। मौके से एक बदमाश भी पकड़ा है। हालांकि इस मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा अभिषेक परिवार समेत फरार हो गया। चोरी की गाड़ी उसके गैराज से बरामद की गयी।

गाड़ी चोरी की रिपोर्ट शाहदरा निवासी मोहन लाल ने दिल्ली के थाना मोतीबाग में दर्ज करायी थी। इस गाड़ी में जीपीआरएस सिस्टम लगा था। गाड़ी चोरी की एफआईआर के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच को गाड़ी की लोकेशन दिल्ली से वाया एनएच-24 होते हुए हापुड़ और फिर मेरठ के अलग अलग इलाकों में मिल रही थी।

चोरी की यह गाड़ी हापुड़ रोड से पहले लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में कुछ देर रुकी। वहां से इस गाड़ी को तंग रास्तों से घुमाते हुए सीधे लालकुर्ती के जामुन मोहल्ला में अभिषेक के गैराज पर पहुंचा दिया गया। यहां पहुंचाने के बाद गाड़ी जब बंद हो गयी तो उसके जीपीआरएस सिस्टम ने भी काम करना बंद कर दिया।

जीपीआरएस की लोकेशन मिलनी बंद होने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच असहाय हो गयी। हालांकि पुलिस टीम ने लालकुर्ती में ही डटी रही। पुलिस टीम को गाड़ी की जीपीआरएस सिस्टम के चालू होने का इंतजार था। रविवार की तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच गैराज में खड़ी गाड़ी स्टार्ट की गयी।

स्टार्ट होते ही जीपीआरएस सिस्टम ने लोकेशन भेजनी शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच ने लोकेशन पर जाने पर तनिक भी देरी नहीं लगायी। जिस वक्त पुलिस पहुंची गाड़ी की नंबर प्लेट बदल कर उस पर वेस्ट बंगाल की नंबर प्लेट चस्पा की जा रही थी। जो युवक ऐसा कर रहा था, उसे दबोच लिया गया।

यह युवक ही अभिषेक के ठिकाने पर पुलिस को लेकर पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही आरोपी पत्नी व दोनों बच्चों को वहां से लेकर निकल गया। उसकी पत्नी टीचर बतायी जाती है। बताया जाता है कि चोरी की गयी गाड़ियों के यहां इंजन व चैसिस नंबर बदले जाते हैं। यहां से गाड़ियां देश के दूर दराज के राज्यों या खासतौर से सीमावर्ती राज्यों को भेज दी जाती हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img