Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

चोरी की गाड़ियों का सरगना राहुल काला गिरफ्तार

  • आबूलेन के एक होटल में साथियों के साथ निकल रहा था बाहर
  • करीब चार दिन से पीछा कर रही थी क्राइम ब्रांच की टीम
  • सोतीगंज, देहलीगेट और लालकुर्ती में दे चुकी थी दबिश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चोरी की गाड़ियों को ठिकाने लगाने का सोतीगंज के कबाड़ी सरगना राहुल काला को आबूलेन से दबोच लिया। काला के साथ धंधे में उसके मददगार बताए जा रहे दो अन्य साथी सद्दाम व शोएब भी दबोचे गए हैं। हालांकि शीला उर्फ चीला हाथ से निकल गया।

वहीं रविवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सदर के आबूलेन पर जाल बिछा लिया। जैसे ही वह होटल से बाहर आने लगा उसे गेट से ही दबोच लिया। हालांकि कहां जा रहा है कि उसे होटल परिसर में ही कवर कर लिया था। एएसपी सूरज राय ने बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस ने राहुल काला व उसके साथियों को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। कई थानों में उसे खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि गिरफ्तारी दिल्ली क्राइम ब्रांच ने की है।

राहुल काला की तलाश में दिल्ली पुलिस पिछले करीब चार दिन से मेरठ में डेरा डाले हैं। शनिवार को काला की तलाश में दिल्ली पुलिस ने सदर के सोतीगंज में राहुल के ठिकानों के अलावा लालकुर्ती, देहलीगेट के लालकुर्ती, लिसाड़ीगेट के श्याम नगर व ब्रह्मपुरी क्षेत्र में भी कई ठिकानों पर दबिशें दीं।

गाड़ी भले ही किसी भी राज्य में चोरी हो, लेकिन चोरी होने वाली हर दूसरी गाड़ी को ठिकाने लगाने में राहुल काला व मन्नू का ही नाम आता है। एक नया नाम अब शीला उर्फ चीला भी तेजी से उभर रहा है। मन्नू कबाड़ी इन दिनों जेल में बंद है। मन्नू का काम उसके तीनों भाई संभाल रहे बताए जाते हैं।

राहुल काला के पैर में गोली भी लगी थी और जेल जाने के बाद वापस आ गया था। वहीं, इस संबंध में एएसपी सदर सूरज राय ने बताया कि कई मामलों में वांछित चल रहे राहुल काला को थाना सदर बाजार पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसको थाना लालकुर्ती में रखा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

कई राज्यों की पुलिस को तलाश

गाड़ियों खासतौर से लग्जरी गाड़ी चोरी के मामलों में कई राज्यों की पुलिस को राहुल काला की तलाश थी। गाड़ी चोरी के मामलों में दिल्ली के तमाम थानों में मुकदमें दर्ज हैं। दिल्ली के अलावा यूपी के शाहदरा तथा हरियाणा में भी दर्जनों मुकदमे वाहन चोरी के दर्ज है। इन सभी मामलों में राहुल काला की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी।

खोज निकाला वाहन काटने का ठिकाना

राहुल को दबोचने वाली दिल्ली पुलिस की टीम उस ठिकाने तक भी पहुंच गयी थी जहां गाड़ियों को खोला जाता था। माना जा रहा है कि पहले ही उसे आहट मिल गयी थी। वहीं रविन्द्रपुरी मस्जिद के समीप जहां सरकारी टॉयलेट बना है, वहीं पर कब्जा कर कमरे में चोरी की गाड़ियों को खोलने का काम किया जाता है। मेरठ पुलिस इस ठिकाने तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन दिल्ली पुलिस पहुंच गयी।

कई टीमों ने डाला डेरा

चोरी की गाड़ियों के माफिया राहुल काला तक पहुंचने के लिए पता चला है कि दिल्ली पुलिस के केवल एक टीम नहीं बल्कि कई टीमें मेरठ में अलग अलग ठिकानों पर डेरा डाले हुए थीं। शहर के लिसाड़ीगेट श्याम नगर, ब्रह्मपुरी व देहलीगेट के जलीकोठी सरीखे इलाके जहां काम चल रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img