जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई हिंसा के बाद अब पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में अबतक करीब दो दर्जन FIR दर्ज की हैं। आज दोपहर दिल्ली पुलिस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जानी है।
लाल किले में हुआ नुकसान, केंद्रीय मंत्री जायजा लेने पहुंचे
गणतंत्र दिवस के मौके पर लालकिले में हुए तांडव की तस्वीरें अब सामने आई हैं। यहां कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया है, एसी तोड़ दिए गए और वहां मौजूद झांकियों को नुकसान पहुंचाया गया। बुधवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भी लाल किले पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। केंद्रीय गृह मंत्रालय में भी कल की घटना को लेकर बैठक चल रही है। सीआरपीएफ डीजी बुधवार सुबह गृह मंत्रालय पहुंचे, जहां वो गृह सचिव अजय भल्ला को लालकिले में हुई घटना की जानकारी देंगे।
Latest visuals from Red Fort in Delhi.
A group of protestors climbed to the ramparts of the fort and unfurled flags on January 26. pic.twitter.com/ny6WLhYjQS
— ANI (@ANI) January 27, 2021
दिल्ली पुलिस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
बीते दिन हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन में है। लगातार कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। अब दोपहर ढाई बजे दिल्ली पुलिस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी और पूरी जानकारी सौंपी जाएगी। बीते दिन हुई हिंसा में करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस हिंसा की साजिश को लेकर भी मामला दर्ज करेगी। हिंसा से जुड़े मामलों की जांच क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल को सौंपी गई है।



