- जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में डीएम को ज्ञान्पन सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जनपद में माह अक्टूबर के अंत में नए गन्ना पेराई सत्र को देखते हुए निर्माणाधीन मेरठ-करनाल बाइपास पर साईं धाम से ग्राम सेवापुर और ग्राम गोहरनी में शामली रोड पर क्रासिंग का रैम्प बनवाने जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।
क्षेत्र के किसान शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी जसजीत कौर से मिले। किसानों ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपते हुए बताया कि शामली-भैंसवाल मार्ग पर लाला गंगाशरण आई हॉस्पिटल के नजदीक मिर्नाणाधीन मेरठ-करनाल हाइवे बाइपास का क्रासिंग हैजिस पर निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा सड़क के दोनों नियमानुसार रैम्प नहीं बनाया गया है। गन्ने का सीजन चालू हो चुका है। इस मार्ग पर ग्राम भैंसवाल, रामगढ़ व गोहरनी के किसान भैसा-बुग्गी व ट्रैक्टर ट्रालियों से शामली चीनी मिल में गन्ना लेकर जाते जाते हैं। लेकिन बाइपास मार्ग पर नियमानुसार रैम्प न होने के कारण वर्तमान स्थिति में भैंसा-बुग्गी द्वारा गन्ना ढुलाई असंभव है।
ट्रैक्टर-ट्राली से भी यात्रियों के दुर्घटना की संभवना है। इसलिए उचित लंबाई देकर रैम्प का निर्माण प्राथमिकता से के आधार पर कराया जाए। जिलाधिकारी ने किसानों को मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर रालोद जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार, श्यामसिंह, धनराज प्रधान, वीरसिंह, सुधीर कुमार, अमरदीप पंवार, ईश्वर चंद, विकास, मनोज आदि मौजूद रहे।

