- मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: शिक्षा सत्र 2020-21 में अध्ययनरत रहे सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने तहसील पहुचकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर सरकार से कोरोना काल को देखते हुए उन्हें प्रोन्नत किये जाने की मांग की। उसके पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
सोमवार को नगर के युवा समाजसेवी अभिनव अग्रवाल एडवोकेट के नेतृत्व में नगर के कई स्कूलों के छात्र छात्राएं तहसील परिसर में एकत्रित हुए। जहा उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। उसके पश्चात मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौपा।
ज्ञापन में कहा कि शिक्षा सत्र 2020-21 कोरोना की भेंट चढ़ गया है। स्कूल संचालको द्वारा अपना नैतिक दायित्व निभाते हुए ऑनलाइन शिक्षा दी गई। लेकिन कोरोना काल मे मध्यम वर्गीय लोगो को रोजी रोटी तक का साधन जुटाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ऐसे में गरीब अभिभावक अपने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा नहीं दे पाए। ज्ञापन में मांग की गई कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए जिससे उनका एक वर्ष खराब नहीं हो इसलिए शिक्षा सत्र 2020-2021 में असफल हुए सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं को प्रोन्नत किया जाए।
इस मौके पर अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, फ़राज़ हुसैन एडवोकेट, शारिब अंसारी एडवोकेट, यश विश्वकर्मा, हरिओम भारद्वाज, बिलाल एडवोकेट, कपिल कुमार, जय राजपूत, शिवानी, दिव्यरानी, अर्चना, अनन्या, खुशी पाल, आँचल, स्वाति राजपूत, कार्तिक, अभिषेक, दुष्यंत सिंह, अहमद राईन, रोहित राजपूत, रमन, सौरभ, सुमित, वैशाली, पारुल, आकांक्षा, रमन, अनन्या, कंचन, शिवानी, अमीषा, आदित्य, सौरभ, रितिक आदि छात्र छात्राएं व उनके अभिभावक गण मौजूद रहे।

