- बीएसएम स्कूल में योग कार्यशाला का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: नगर के करनाल रोड स्थित बीएसएम स्कूल में विद्यार्थियों के लिए योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में योग प्रशिक्षक ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ्य रहने के लिए योग क्रियाएं सिखायीं।
प्रधानमंत्री ने 75 वें स्वतंत्रता वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने की अपील की है। इसके अंतर्गत योगाचार्य श्रीपाल धामा ने शिक्षण संस्थाओं में योग व्यायाम व खेल संबंधित जानकारी देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत मंगलवार को बीएसएम स्कूल में योग संबंधी कार्यशाला को आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को योग क्रियाएं सिखायी गई।
श्रीपाल धामा ने कहा कि बच्चों को अपना लाइफस्टाइल बदलना होगा। अक्सर बच्चे सुबह नाश्ता नहीं करते जिससे उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्कूल प्रबंधन समिति से चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह ने श्रीपाल धामा का आभार व्यक्त किया। मैनेजर छाया सिंह ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन से अपने लिए समय निकालना अति आवश्यक है। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने श्रीपाल धामा को स्मृति चिह्न प्रदान किया।

