Monday, December 15, 2025
- Advertisement -

आउट सोर्सिंग सफाईकर्मियों का ठेकेदार के विरूद्ध प्रदर्शन

ईओ को ज्ञापन सौंपकर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बुधवार को उप्र सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र बिड़ला और सचिव अश्वनी तेश्वर के नेतृत्व में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि नगर पालिका में आउट सोर्सिंग कर्मचारी लगातार 2007 से मेहनत के साथ कार्य कर रहे है। जिनका ठेकेदारों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। समय से ईपीएफ जमा नही किया जा रहा और कर्मचारियों का अगर ईपीएफ जमा भी किया गया तो उनमें से कुछ फर्जी व्यक्तियों को सफाईकर्मी दशाकर ईपीएफ जमा करा दिया गया है।

कुछ कर्मचारियों के यूएएन नंबर बिना सूचना के बदल दिए गए। जिस कारण सफाईकर्मी अपने ईपीएफ की धनराशि निकाल नहीं पा रहे हैं। उन्होने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की। उन्होने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों का उत्पीडन बंद नही किया जाता तो वें हड़ताल करने पर विवश होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कथा रुपया लुढ़कने की

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा उरतृप्त पंडित आत्मानंद शास्त्री ने ‘रुपया...

लड़कों का मां के नजदीक होने पर हंगामा क्यों है बरपा?

अक्सर मम्मास बॉय की धडल्ले से आलोचना कहूं या...

टच स्क्रीन से टूटते बच्चे

आस्ट्रेलिया के बाद अब फ्रांस, डेनमार्क, ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन...

vote chori rally: भाजपा और राजद ने कांग्रेस रैली पर किया पलटवार, बयानबाजी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की...
spot_imgspot_img