- सर्व सेवा सम्मान समिति ने किए कम्बल, टोपे वितरित
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: सर्व सेवा सम्मान समिति द्वारा बढती ठंड से लोगों को बचाव के लिए रविवार को नि:शुल्क कंबल एवं टोपा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रविवार को शहर के टंकी रोड स्थित बैंकटहॉल में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल, भाजपा नेता अजय संगल, सपा नेता एवं समाजसेवी विजय कौशिक, आलोक जैन, सतीश गोयल तथा कथा वाचक अरविन्द दृष्टा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर अरविंद संगल ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा से बडा कोई कार्य नहीं होता है।
दीन दुखियों के सेवक बनकर उनके संताप हरे और भूले भटको को सही राह दिखाए। कथा वाचक अरविन्द दृष्टा ने नर सेवा नारायण सेवा के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान शहर तथा आसपास क्षेत्रों से आये दर्जनों असहाय लोगों को निशुल्क कंबल व गर्म टोपे वितरित किए गए। विजय कौशिक ने समिति के सेवा कार्यों की प्रशंसा कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। संचालन सचिन जैन ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष गिरधारीलाल नारंग, सचिव मुकेश तायल, कोषाध्यक्ष निखिल जैन, संदीप विश्वकर्मा, विक्की जैन, जगदीश अरोरा, अजय उर्फ पप्पू, अमन गर्ग, अरविंद साहनी, भूपेन्द्र खन्ना, यशस्वी पंवार, अजय गर्ग, अरविंद साहनी आदि मौजूद रहे।

