Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

Dhurandhar: रिलीज से पहले ‘धुरंधर’ विवादों में घिरी, चौधरी असलम की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। कराची के मशहूर और दिवंगत पुलिस अधिकारी चौधरी असलम के जीवन से प्रेरित इस फिल्म में उनके किरदार को दिखाया जाना परिवार को स्वीकार नहीं हो रहा है।

चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम ने आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके पति की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है और मेकर्स ने परिवार की अनुमति के बिना उसकी कहानी को व्यावसायिक रूप दिया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि फिल्म से उनके पति की कहानी, नाम या व्यक्तित्व जुड़े किसी भी हिस्से को नहीं हटाया गया, तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगी।

पूरा मामला क्या है?

बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर’ में संजय दत्त ने कराची के दिवंगत पुलिस अधिकारी चौधरी असलम का किरदार निभाया है। बताया जा रहा है कि उन्हें क्राइम के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जाना जाता था। खबरों के अनुसार दिवंगत अधिकारी की पत्नी नौरीन असलम ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म में उनके पति की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया या बदनाम किया गया तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगी।

दिवंगत अधिकारी की पत्नी ने ट्रेलर के डायलॉग पर आपत्ति जताई

दिवंगत पुलिस अधिकारी की पत्नी ने फिल्म ‘धुंरधर’ के ट्रेलर के डायलॉग पर आपत्ति जताई, जिसमें असलम को शैतान और जिन्न की संतान बताया गया। दिवंगत अधिकारी की पत्नी ने कहा, ‘हम मुसलमान हैं और ऐसे शब्द न केवल असलम के लिए बल्कि उनकी मां के लिए भी अपमानजनक हैं, जो एक सरल, ईमानदार महिला थीं। अगर मैं देखूंगी कि फिल्म में मेरे पति को गलत तरीके से दिखाया गया है या उनके खिलाफ कोई दुष्प्रचार किया गया है, तो मैं निश्चित रूप से सभी प्रकार के कानूनी कदम उठाऊंगी।’

फिल्म कब रिलीज होगी?

आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ में दमदार स्टारकास्ट नजर आने वाले हैं। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img