Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

आफत: लू चली, पारा 40 के पार, बीमारियां अपार

  • उल्टी दस्त, चक्कर, सिरदर्द, त्वचा रोगी बढ़े
  • जिला अस्पताल में रोज आ रहे सैकड़ों मरीज
  • प्राइवेट चिकित्सकों की क्लीनिक मरीजों से फुल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गर्मी ने अपना रौंद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पारा 40 डिग्री के पार हो गया है। लू भी चलने लगी है। पारा बढ़ने के साथ-साथ विभिन्न बीमारियां पैर पसारने लगी हैं। जिला अस्पताल में गैस, बदहजमी, उल्टी, दस्त, चक्कर, सिरदर्द, बुखार, त्वचा रोग के रोजाना सैकड़ों मरीज आ रहे हैं। इनमें करीब 25-30 मरीजों को रोजाना भर्ती करके उपचार करना पड़ रहा है। उधर, प्राइवेट चिकित्सको की क्लीनिक भी मरीजों से फुल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और अन्य सरकारी अस्पतालों में लू और भीषण गर्मी से बचाव के उपाय लिखे पोस्टर लगाए हैं।

पारा 40 डिग्री को पार करने के साथ-साथ लू भी चल रही है, जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। रोजाना हजारों लोग बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। लोगों में पानी की कमी हो रही है। मच्छरों ने भी लोगों को बीमार कर रहे हैं। रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 1900 मरीज विभिन्न बीमारियों के पहुंचे। इनमें करीब 20 मरीजों को भर्ती किया गया। इसके अलावा इमरजेंसी में रात को उक्त बीमारियों के 11 मरीज भर्ती किए गए।

रविवार को इमरजेंसी में लगभग 22 मरीज सिरदर्द गैस, उल्टी दस्त, चक्कर, शरीर में कमजोरी के भर्ती किए गए। वहीं, दूसरी ओर प्राइवेट चिकित्सकों की क्लीनिक पर भी उक्त बीमारियों से ग्रसित लोगों की भीड़ लग रही है। चिकित्सक मरीजों का खाने पीने में एहतियात बरतने, तेज धूप और लू चलने के दौरान में घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं।

धूप से बचें और खूब पानी पिएं: डा. सुदेश

जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. सुदेश कुमारी का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच बीमारियां भी बढ़ रही हैं। रोजाना अस्पताल में गर्मी में होने वाली बीमारियों के करीब 300 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। करीब 25-30 गंभीर मरीजों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। हालांकि अभी हीट स्ट्रोक का कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है।

09 5

उन्होंने सलाह दी कि लोग हल्का भोजन लौकी, तौरी, टिंडे, खीरे, ककड़ी आदि सब्जियों खाएं। बासी भोजन न लें। तरबूज और खरबूजा खाएं। सफाई का विशेष ध्यान रखें। धूप में काम करने से बचें। अधिक से अधिक पानी, ग्लूकोज, ओआरएस और शिकंजी पियें और सूती व ढीले कपड़Þे पहने। ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक्स पीएं। घर में मच्छरों से बचाव का इंतजाम करें।

गर्मी @ 40.8 डिग्री सेल्सियस

मोदीपुरम: मई माह के पहले सप्ताह में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। दिन और रात में गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। दोपहर में गर्म हवा शरीर को झुलसा रही है। अभी तापमान में वृद्धि के आसार बने हुए हैं। मैदानी इलाकों में तेजी से तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप भी बढ़ा है। दिन का तापमान 40 व रात का तापमान 22 के पार चल रहा है, जिस कारण दिन व रात में गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं। दिनभर लोग गर्मी से बचने के लिए एसी, कूलर से भी गर्मी से निजात पाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

वहीं, लू के चलने से बाजारों व हाइवे सूनसान होने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि तापमान अभी 42 से 45 डिग्री के पास पहुंचने की संभावना है। फिलहाल मौसम के बदलाव की कोई संभावना नहीं है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 29 और न्यूनतम आर्द्रता 13 दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डा. यूपी शाही का कहना है कि गर्मी का प्रकोप अभी बढ़ेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img