Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

समर्पण जन कल्याण संगठन की बैठक में राष्ट्र, समाज और जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: समर्पण जन कल्याण संगठन रुड़की की वार्षिक कार्यकारणी बैठक में संस्था का बीते वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। कई महत्वपूर्ण सुझाव आए। पर्यावरण पर चिंता करते हुए विषय रखा गया कि पर्यावरण को बचाने के लिए और प्रदूषण मुक्त देश को बनाने के लिए प्रधानमंत्री के नाम एक भेजा जाए।

बहुत ही गंभीर समस्या जैसे पॉलिथीन एवं प्लास्टिक की वस्तु उपयोग हो रही है उसको पूरे भारत में बंद करने के विषय में ज्ञापन दिया जाए और लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए जागृत किया जाए ऐसा उनका सुझाव आया।

जिस पर सर्वसम्मति से 29 मई को एसडीम को ज्ञापन देने का कार्यक्रम तय किया गया उसके उपरांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास गुप्ता द्वारा आज विभिन्न परिवारों में विभिन्न मागों को लेकर छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव हो जाता, उस विषय पर भी सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते जिन परिवारों में ऐसी कोई समस्या हो उसे बैठकर हल करने पर एक विचार लाया गया।

उस विचार को भी संस्था ने सहमति प्रदान की गई और विकास गुप्ता को उसका प्रभारी बनाया गया। संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाता है। इस बार भी 5 जून पर्यावरण दिवस से इस कार्यक्रम को प्रारंभ किया जाएगा और लगातार वृक्षारोपण चलता रहेगा जिसकी जिम्मेदारी संस्था के पर्यावरण प्रभारी विकास त्यागी, संदीप यादव एवं उनकी टीम की होगी।

संस्था के सदस्य सन्नी अरोड़ा द्वारा बहुत ही सुंदर एक विचार रखा गया जिस पर भी उस पर भी सहमति बनी उनके द्वारा संस्था को (80 जी में) लाने के लिए कहा गया जिससे संस्था को समाजिक जनहित से जुड़े कार्य करने के लिए दान राशि प्राप्त की जा सके।

साथ ही जुलाई माह में आ रही कावड़ यात्रा को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया और कावड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए चिकित्सा शिविर एवं भंडारे की विषय पर चर्चा की गई और प्रशासन की दिशानिर्देश अनुसार जो भी शासनादेश आएगा उस अनुसार कांवड़ शिविर का प्रारंभ किया जाए।

शिव भक्तों की सेवा एवं प्रशासन का सहयोग किया जायेगा। संस्था उपाध्यक्ष संजीव सैनी द्वारा संस्था में नए सदस्य को जोड़ने के विषय पर भी चर्चा की गई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया ज्यादा से ज्यादा नए सदस्य बनाए जाए और संस्था को और मजबूत किया जाए जिससे जनहित से जुड़े और कार्य किए जा सके।

बैठक में संस्था कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल के द्वारा अपना एक सहयोगी मांगा गया जिसके उपरांत सर्वसम्मति से अंकुर त्यागी को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई जो शशिकांत के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य ज्योतिष आचार्य परवीन रोड ने की और संचालन संजय गोयल के द्वारा किया गया। आय-व्यय का विवरण संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव के द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभी प्रस्ताव पर सभी सदस्यों की सहमति से सारे निर्णय स्वीकार किए गए।

इस मौके पर बैठक में अध्यक्ष राकेश गर्ग, महामंत्री प्रदीप गोयल, सह महामंत्री मुकेश धीमान, गजेन्द्र शर्मा, कुलदीप सिंह, संदीप गोयल, श्रवण सैनी, सन्नी अरोड़ा, अजय शर्मा, सुनील सैनी, विवेक कुमार, शैलेश बंसल, सुमित अहूजा, अरुण कोहली, राज कुमार सोनकर, राजेश सोनकर, निखिल तायल, शुभम गोयल, चिराग गुप्ता, वंश सैनी, सरदार इंन्द्रजीत सिंह, मनोज मेहरा, नवीन त्यागी, अभिषेक मित्तल, अंकुर सखुजा, अनुप बंसल एवं कार्तिक पुरी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img