Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

नहीं सुलटा ठेले वालों और व्यापारियों का विवाद, धरना जारी

  • कान्हा प्लाजा के व्यापारी छह ठेलों के लिए तैयार हुए पर ठेले वाले 15 से कम पर तैयार नहीं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बागपत रोड स्थित कान्हा प्लाजा के व्यापारियों और फल विक्रेताओं के बीच चल रहा विवाद निगम व पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद भी नहीं सुलझ सका। कांप्लेक्स व्यापारियों ने छह ठेले लगाने पर सहमति जताई, लेकिन ठेले वाले 15 लगाने की मांग पर अड़े रहे। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हुआ और धरने पर बैठे रहे।
कान्हा प्लाजा के व्यापारियों और कांप्लेक्स के बाहर फल विक्रेताओं का कांप्लेक्स के बाहर ठेला लगाने को लेकर एक महीने से विवाद चल रहा था।

दोनों पक्ष जिद पर अड़ जाने के बाद धरने पर आठ दिन से बैठे हैं। पुलिस के समझाने के बाद भी मामला नहीं सुलझ सका। शनिवार को संपति अधिकारी भोलानाथ गौतम, एसीएम ब्रह्मपुरी नवनीत गोयल, एएसपी अंतरिक्ष जैन, लेखपाल रुद्रेश कमार व कई थानों की पुलिस जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। फल विक्रेताओं ने अधिकारियों को बताया कि उनके परिवार के लोग दो दशक से यहां पर ठेला लगाते आ रहे हैं। उनकी रोजी रोटी इससे चलती है। कांप्लेक्स का निर्माण कुछ वर्षों पहले ही हुआ है, कहा कि सड़क पर पुलिस ठेला लगाने नहीं देती।

कांप्लेक्स के व्यापारियों ने बाहर बैरिकेडिंग कर दी है। अब उनके परिवार पर रोजी रोटी छिन जाने का खतरा बना हुआ है। शहर भर में सभी जगह फलों व अन्य चीजों के ठेले लगते हैं, लेकिन कोई विरोध नहीं होता। वहीं, व्यापारियों ने अधिकारियों को बताया कि कांप्लेक्स के बाहर फलों के ठेले लगे होने के कारण सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर जाम लगता है, जिस कारण ग्राहक उनकी दुकान तक नहीं पहुंच पाते।

कांप्लेक्स बनने के बाद दर्जनों ठेले लगने लगे। एक सप्ताह से कांप्लेक्स की दुकाने बंद हैं। जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकानदारों ने कहा कि जब तक यहां से ठेले नहीं हटेंगे तब तक धरना खत्म नहीं होगा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बुलाया और बीच का रास्ता निकालने की बात कहीं। एक घंटे हुई वार्ता के बाद दोनों पक्षों में कांप्लेक्स के बाहर छह ठेले लगाए जाने पर सहमति हो रही थी,

लेकिन ठेले वालों 15 ठेले लगाने की मांग पर अड़ गए। जिसके बाद अधिकारियों ने ठेला संचालकों से छह ठेला लगाने की बात कहते हुए जरूरी दस्तावेज देने के बाद छह ठेले लगाने की अनुमति दी। व्यापारियों ने कहा कि अगर ठेलों की संख्या बढ़ी तो दोबारा धरने पर बैठेंगे और आंदोलन करेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...
spot_imgspot_img