Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

कोरोना टीकाकरण को लेकर जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक

जनवाणी संवाददाता

मेरठ: विकास भवन सभागार में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को सफलतापूर्वक कराने के संबध में आयोजित जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुये डीएम के. बालाजी ने कहा कि प्रथम चरण में 18750 सरकारी व प्राइवेट स्वास्थ्यकर्मियों का ही टीकाकरण किया जायेगा। जिसके लिए चिह्नांकन कर डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। पांच जनवरी को कोरोना टीकाकरण को सफलतापूर्वक करने से पूर्व माकड्रिल (ड्राई रन) का आयोजन 12 सेशन में किया जायेगा।

डीएम ने कहा कि टीकाकरण के लिए आने वाली वैक्सीन के लिए सभी कोल्डचेन पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये। टीकाकरण के लिए लाभार्थी का पूर्व पंजीकृत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रथम टीके के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जायेगा।

डीएम ने आज होने वाली माकड्रिल को सफलतापूर्वक कराने के लिए मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया है। डीएम ने उपस्थित डाक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि विगत दिनों में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या में कमी आयी है तथा मृत्युदर में भी कमी आयी है।

18750 लोगों को लगेगा कोरोना का टीका

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि लगाई जाने वाली वैक्सीन के लिए 9750 प्राइवेट व 9000 सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों को चिह्नित किया गया है इन सभी का डाटा कोविड पोर्टल पर भी अपलोड करा दिया गया है। कोरोना टीकाकरण के लिए चिह्नित किये गये 18750 सरकारी व प्राइवेट स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के लिए 69 सेशन होंगे। टीकाकरण के लिए वैक्सीनेटर की भी पर्याप्त व्यवस्था है।

मॉक ड्रिल में 69 सेशन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मॉकड्रिल (ड्राई रन) का आयोजन किया जायेगा जिसमें 12 सेशन होंगे। इन 12 सेशन में से एलएलआरएम मेडिकल कालेज में 2, सुभारती मेडिकल कालेज में 2, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जाकिर कालोनी में 1 व संतोष नर्सिंग होम हापुड़ रोड में 1 सहित नगरीय क्षेत्र में 6 स्थानों पर माकड्रिल होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी 6 सेशन होंगे।

जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पांचली खुर्द में 2, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दौराला में 2 व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माछरा में 2 सेशन होेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया कि माकड्रिल प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होगा तथा इसमें कोरोना टीकाकरण के लिए की गयी तैयारियों की जांच व सुधार का अवसर प्राप्त होगा। प्रत्येक सेशन पर 25 टेस्ट लाभार्थी भी वहां उपस्थित रहेंगे।

माकड्रिल के प्रत्येक लोकेशन पर 3 रूम होगे जिसमें वेटिंग रूम, सेपरेट वैक्सीनेशन रूम व आर्ब्जरवेशन रूम होगा। उन्होने बताया कि वैक्सीनेटर कार्ड व सुपरविजन फार्म भी भरा जायेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया कि जनपद में एक जिला वैक्सीनेशन स्टोर (डीवीएस) पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय में है व 27 अन्य कोल्डचेन है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img