- श्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में हुए लाभांवित
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्री विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 21,000 प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूल-किट वितरण के साथ-साथ 11,000 से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का वितरण किया गया।
जिसका सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड के 25 लाभार्थियों को तथा नाई ट्रेड के 25 लाभार्थियों को जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा टूल- किट का वितरण किया गया।
श्री विश्वर्मा दिवस के अवसर पर जनपद शामली में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र शामली द्वारा उक्त कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, लीड बैंक मैनेजर उमाशंकर, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र शामली से राजेंद्र कुमार सहित योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना गया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र कुमार अपर सांख्यिकी अधिकारी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र शामली के अनुसार विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर आज विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड के 25 लाभार्थियों को तथा नाई ट्रेड के 25 लाभार्थियों को जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा टूल- किट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, जिला अग्रणी प्रबंधक उमाशंकर, जिला उद्योग केंद्र शामली से राजेंद्र कुमार सहित लाभार्थी गण मौजूद रहे।

