जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: डीएम उमेश मिश्रा द्वारा बढ़ती सर्दी के प्रकोप के दृष्टिगत किरतपुर स्थित गो आश्रय स्थल एंव रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा की खिड़कियों में हवा रोकने के लिए कांच लगे ना होने पर अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल सभी खिड़कियों में कांच लगवाने की व्यवस्था करें ताकि ठण्डी हवा कमरों में प्रवेश न करने पाए।

