Saturday, June 20, 2026
- Advertisement -

डीएम ने किया स्वास्थ्य उप केंद्र का निरीक्षण

  • ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचने के लिये जागरूक किया

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: शुक्रवार को रतनपुरी क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण करते हुए कहा कि वो कोरोना से बचाव के लिये सावधानी बरतें जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। डीएम ने चिकित्सकों को उप केंद्र पर सफाई व्यवस्था को दुरस्त रखने के भी निर्देश दिये।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने शुक्रवार को रतनपुरी थाने के गांव कल्याणपुर स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र और कोविड़ आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया जिसमें उन्हें हेल्थ केयर सेंटर की बाउंड्री वाल कराने के चिकित्सकों को निर्देश दिए तथा जूनियर हाई स्कूल की बाउंड्री वाल की मरम्मत के निर्देश दिए और कोविड-19 के चलते ग्रामीणों को घर में रहने की सलाह दी।

अति आवश्यक कार्य के लिए ही ग्रामीण घर से बाहर निकले डीएम ने कहा कि गांव में खेल का मैदान बनवाया जाए और निर्वाचित ग्राम प्रधान साहिल चैधरी को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी, वही ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कल्याणपुर गांव में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज कल्याणपुर में स्टाफ भेजने की मांग की और कॉलेज में प्रवेश शुरू कराने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद उन्हें इंटर कॉलेज को शीघ्र चालू करवाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान एडीएम अमित कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार यादव, एसडीएम बुढाना अजय कुमार अम्बष्ठ, खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार, ग्राम विकास अधिकारी फैसल, ग्राम प्रधान साहीन चैधरी आशीफ उर्फ जंगी, इम्तियाज अली, मुर्तजा सुलेदीन आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। डीएम ने चिकित्सकों को उप केंद्र पर सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने के भी निर्देश दिये।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली

जनवाणी ब्यूरो | हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Rahul Gandhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी भी दबाव में, IT गिरावट से बाजार कमजोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर...
spot_imgspot_img