- तीनों विकास खांडों में दाखिल नामांकन देर शाम तक हुए अपलोड
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विकास खंडों में चल रही नामांकन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने नामांकन जमा कर रहे अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। गुरुवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने विकास खंड शामली, कैराना व कांधला विकास खंड पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा।
अधिकारियों ने ब्लॉकों पर पहुंचकर दाखिल हो रहे नामांकन पत्र की व्यवस्था के बारे में खंड विकास अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी से जानकारी ली जिसमें उन्होंने 13 अप्रैल को दाखिल सभी नामांकन पत्र अपलोड होने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि 70 प्रतिशत नामांकन पत्र 13 अप्रैल को दाखिल हो चुके हैं।
गुरुवार की सुबह आठ बजे नामांकन कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। धीरे-धीरे प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। जो शाम पांच बजे तक स्वीकार किए गए। सभी नामांकन पत्र अपलोड किए जा रहे हैं और देर शाम तक यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
जिलाधिकारी ने मास्क एवं सैनेटाइजर का प्रयोग करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने लगाए गए पुलिस बल को निर्देशित किया कि विकासखंड पहुंचने वाले लोगों से उचित दूरी बनाकर कार्य कराया जाए। तीनों विकास खंड पर अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त पाई गई।

