Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

इंटर्नशिप कर रहा डाक्टर करनाल में फांसी पर झूला

  • गांव जिजौला का रहने वाला था डाक्टर साजिद

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: क्षेत्र के गांव जिजौला निवासी इंटर्न डाक्टर का शव हरियाणा के करनाल में उसके ही पीजी पर फंदे से लटका मिला। मृतक करनाल के मेडलाइन अस्पताल में बीएएमएस के अंन्तिम वर्ष के लिये इंटर्नशिप कर रहा था। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचें शव को देखकर घर पर कोहराम मच गया। देररात्रि मृतक को सुपुर्द ए खाक खाक कर दिया गया।

गांव जिजौला निवासी तौफीक खेती कर अपने परिवार को पालता है। परिवार मे एक बड़ा बेटा राशिद व दो बहनें भी हैं। तौफीक अपने छोटे बेटे साजिद को सहारनपुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी से बीएएमएस की पढ़ाई करा रहा था। अन्तिम वर्ष होने के कारण साजिद हरियाणा के करनाल में रहकर मेडलाइन अस्पताल मे इंटर्नशिप कर रहा था जिसको करीब 22 दिन हो गए थे और छह महीने के बाद अन्तिम वर्ष की परीक्षा होनी शेष थी।

गत 18 जनवरी के करीब 12.15 बजे साजिद व्हाट्सएप गु्रप पर एक मैसेज पोस्ट करता है कि ‘भाईयों मुझे बचा लो, मेरे रूम पर आज बहुत गलत हो गया मुझसे’ जिसके बाद साजिद का दोस्त ओवेस निवासी गंगोह जिला सहारनपुर रूम पर जाता है तो देखता है कि साजिद फांसी के फंदे पर झूल रहा है। पीजी संचालक को घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच की कराकर रूम को सीज कर दिया गया।

बुधवार की रात्रि में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव जिजौला पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। रात्रि में ही मृतक डाक्टर को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। करनाल की सिविल लाईन पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस ने दो दोस्तों के फोन को भी जब्त लिया है और उनकी जांच कर रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img