- अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के नेत्र जांच केन्द्र पर किया गया शिविर का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में रविवार को लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321 सी-1 के तत्वावधान में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने 112 मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की साथ ही 35 मरीजों का आॅपरेशन के लिए चयन किया।
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में रविवार को लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321 सी-1 के तत्वावधान में नेत्र शिविर का शुभारंभ दीपक गोयल व समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने फीता काटकर किया। किया। यह शिविर 35 वर्ष पूर्ण होने पर निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद आॅपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि 35 वर्ष पूर्व 14रवरी 1976 को शिविर शुरू किया गया था और उसके बाद से लगातार यहां शिविर चल रहा है। कार्यक्रम संयोजक लॉयन पंकज गुप्ता ने बताया किस शिविर में डॉ दीपक शर्मा ने 112 नेत्र रोगियों की आधुनिक मशीनों से जांच की और 35 रोगियों को मोतियाबिंद के लेंस युक्त बिना टांके के आॅपरेशन के लिए आई हॉस्पिटल कवि नगर गाजियाबाद भेजा गया।
शिविर में 40 रोगियों को चश्मे के नंबर दिए गए। शिविर में क्लब कोषाध्यक्ष लॉयन संतोष गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ रामलाल, लॉयन अशोक कुमार, अनिल गांधी, तरुण जिंदल व दुष्यंत शर्मा मौजूद रहे।

