Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 250 ने किया रक्तदान

  • श्री मंदिर हनुमानधाम पर डीएम, एसपी ने कैंप का उद्घाटन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं पराक्रम दिवस के अवसर पर श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम प्रबंधक समिति के द्वारा 28 वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 250 लोगों ने रक्तदान किया।

शनिवार को श्री मंदिर हनुमानधाम पर आयोजित 28वें रक्त्दान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर मंदिर समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले 28 वर्षों से हनुमान धाम प्रबंधक समिति इस पुण्य आयोजन को निरंतर करती आ रही है।

जिसके लिए मंदिर समिति के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं क्योंकि रक्तदान से अलग श्रेष्ठ कार्य कोई दूसरा कार्य नहीं है। एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि हमारे द्वारा दान किए गए रक्त से जरूरतमंद के प्राण बचा सकते हैं। रक्त्दान करने से शरीर में कोई दुर्बलता नहीं आती है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, उपाध्यक्ष अजय संगल, निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने बताया कि कैंप में लगभग 250 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया।

इस रक्तदान शिविर के कुशल संयोजन में संदीप नामदेव, पुनीत द्विवेदी, मुकेश मैनेजर, डा. अनुराग शर्मा, वंश नामदेव, अमित प्रजापति, रवि संगल आदि का विशेष योगदान रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी और सचिव राजकुमार मित्तल ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

स्वयं सेवकों ने भी किया रक्तदान

श्री मंदिर हनुमानधाम पर आयोजित रक्तदान शिविर में वीवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य एवं रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुराग शर्मा की प्रेरणा से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने कैंप में उत्साह पूर्वक स्वेच्छिक रक्तदान किया।

स्वयं सेवकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

शहर के वीवी पीजी कालेज की राष्टÑीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर शहर के मंदिर हनुमान धाम पर पहुंचकर रक्तदान किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना शामली के सह जिला नोडल अधिकारी डा़ भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में समझाया गया। वीवी पीजी कलेज शामली के प्रांगण में स्वयंसेवकों द्वारा प्राचार्य डा. मंजू मगन की उपस्थिति में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img