- बसपा जिलाध्यक्ष ने सदस्यों को दिलाई पार्टी की सदस्यता
जनवाणाी संवाददाता |
स्योहारा: वरिष्ठ चिकित्सक डा. अरुण कुमार ने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष एवं पूर्व बसपा कॉर्डिनेटर द्वारा पार्टी की सदस्यता दिलाई। बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने डा. अरुण कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि वह पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
ताकि बसपा के हाथों को मजबूत किया जा सके। वरिष्ठ बसपा नेता आदिल चौधरी ने डा. अरुण कुमार के पार्टी ज्वाइन करने पर बधाई देते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी जाएगी व इमानदारी के साथ निर्वाह करें और पार्टी के प्रचार-प्रसार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। डा. अरुण कुमार ने पार्टी ज्वाइन करने पर जिलाध्यक्ष सहित बसपा नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा पार्टी इस लिए ज्वाइन की गई है कि वह पार्टी के नीतियों और प्रचार-प्रसार से प्रेरित हुए है।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती द्वारा लगातार सभी वर्गों को साथ लेकर अपने समय में शासन चलाया गया है। अभी सभी लोगों को अपने साथ लेकर चल रही है। इस मौके पर जॉन प्रभारी मुरादाबाद मंडल जितेन्द्र सागर, नगराध्यक्ष इस्तेखार चौधरी, अरशद चौधरी, राशिद पीटर, चमन भारद्वाज, अजुन सिसौदिया, अंकित गौड़, अमित शर्मा, इरशाद ठाकुर, अंकुल प्रजापति, जरीस अहमद आदि मौजूद रहे।

