- एमडी कालेज में रोसयो का चतुर्थ दिवस योग दिवस के रूम में मनाया
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एमडी कॉलेज आफ हायर एजुकेशन निकट चामुंडा मंदिर बिजनौर की रासेयो शिविर मे छात्र-छात्रों इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर गांव घेर रामबाग, गोकलपुर की चुगी, कादरपुर जसवंत तीवड़ी में आयोजित हुआ।
राष्ट्रीय सेवा योजना का चतुर्थ दिवस योग दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डा. विदित चौधरी ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करके किया। महाविद्यालय के प्रबंधक डा. विदित चौधरी ने शिविर में छात्र-छात्रों को योग व प्राणायाम के प्रमुख आसन जैसे- ताड़ासन, भुजंगासन, हलासन, पद्मासन तथा प्राणायाम, कपालभाती, अनुलोम-विलोम आदि को सिखाते हुए इनसे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
मोटापा, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, थायराइड, दर्द आदि बीमारियों को योग द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यकम आधिकारी डा. अमित चिकारा ने बताया कि समय प्रबंधन जीवन मे बनाये रखना अति आवश्यक है और इससे अति शीघ्र सफलता प्राप्त होती है।
कार्यक्रम अधिकारी डा. शफक रिजवी ने स्वस्थ रहने के लिए योग प्राणायाम, सयंम, स्वच्छता, नियमित आहार पर नियंत्रण को स्वस्थ रहने का मूल मंत्र बताया। इस मौके पर प्राची त्यागी, जितेन्द्र विशनोई, प्रीति सेतिया और सुरभि अग्रवाल आदि का योगदान रहा।

