Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

डॉ भीमराव अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर पंचायत जलालाबाद की हरिजन बस्ती स्थित अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर पार्क में लगी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया गया।

बुधवार को नगर पंचायत जलालाबाद के वार्ड नंबर एक की हरिजन बस्ती स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता भारत रत्न परम पूजनीय डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती भारतीय जनता पार्टी से नामित सभासद गंगाराम की देखरेख में धूमधाम से बनायी गयी।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाने वाले लोगों ने पार्क में लगी बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर पंचायत

जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी हरिनारायण सिंह, चेयरपर्सन सायरा अंसारी के पति लियाकत अंसारी, भाजपा से नामित सभासद दीपक कुमार, जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी राजीव शर्मा, हैड कांस्टेबल सुरजीत चौहान, बब्बू कुमार, सफाई नायक मुन्ना, राजकुमार, अमर कुमार, तौफीक, बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

36 9

डॉ भीमराव अंबेडकर ने महिलाओं को बराबरी का हक दिया

नजीबाबाद: अम्बेडकर शिक्षित, संगठित, संघर्ष सेवा समिति के तत्वावधान में मौहल्ला रमपुरा के रविदास बस्ती में सविधान निर्माता, भारत रत्न, दलितों के मसीहा डा. भीमराव अम्बेडकर का 130 वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बाबा साहब डाक्टर भीमरावअम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

बाबा साहब के जन्म दिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष व बहुजन वालिटियर फोर्स के विधानसभा क्षेत्र संयोजक नरेन्द्र कुमार रवि ने कहा कि बोधिसत्व, महिलाओं को बराबरी का हक देने वाले डाभीमराव अम्बेडकर ने हमेशा दलितो, वंचितो, पिछड़ो और महिलाओ के लिए उनके सम्मान व अधिकारो के लिए जीवन पर्यन्त लड़ाई लड़ी और उन्होंने सभी के लिए संविधान में बच्चा गोद लेने का अधिकार, सभी को शिक्षा का अधिकार, महिलाओ के लिए हिन्दू कोड बिल आदि के कानून बनाकर देश के नागरिकों पर उपकार किया। जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।

इस अवसर पर मुकेश कुमार, साहिल, अभिषेक, विशाल कुमार, मिक्कू, अदिति, अरनव, अनिल, अनिता देवी, मदन सिंह, नन्दी, कौशल, राजकुमार आदि ने डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर मिष्ठान भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेन्द्र कुमार रवि तथा संचालन अभिषेक कुमार ने किया।

बाल्मीकि बस्ती में भी किया बाबा साहब को याद

नजीबाबाद: नगर के मौहल्ला मकबरा स्थित बाल्मीकि बस्ती की बाल्मीकि धर्मशाला में भी बाबा साहब भीमंराव अंबेडकर के 130वें जन्म दिन पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया गया। नगर के मौहल्ला मकबरा स्थित बाल्मीकि धर्मशाला में बाल्मीकि समाज के प्रधान जयपाल सिंह झझोटा की अध्यक्षता में बाबा साहब अंबेडकर के 130वें जन्म दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत के संविधान निर्माताब बाबा साहब अंबेडकर ने दलितो, पिछड़ों के हित में ही नहीं बल्कि पूरी मानव जाति के लिए कार्य किए हैं। वक्ताओं ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर अशोक लाला, सन्देश कुमार, जौनी, प्रीतम, संजय बागड़ी, रोहित झझोटा, राहुल झझोटा, चरनदास, राधेश्याम, कल्लू आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img