Monday, June 29, 2026
- Advertisement -

झमाझम बारिश मौसम सुहावना

  • सड़कों पर जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: उमस भरी गर्मी के बीच शहरवासियों को शुक्रवार को हुई बारिश ने राहत दी। मानसून की बारिश का दौर बीच-बीच में रुक-रुककर चल रहा है। शुक्रवार तड़के चार बजे से मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। बारिश के बीच आसमान पर काले बादल छाए रहे। जिस कारण हाइवे पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। तेज बारिश के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। जिस कारण जाम की समस्या बनी रही।

बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और शहरवासियों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि वेस्ट यूपी में अभी बदरा ओर बरसेंगे। तीन दिन तक बारिश होने के आसार है। बारिश से धान, गेहंू, चारा की फसलों को लाभ मिलेगा।

05 3

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 100 एवं न्यूनतम आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 27 मिमी हुई। आर्द्रता अधिकतम 100 और न्यूनतम 65 दर्ज की गई। शहर का एक्यूआई स्तर 52 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 45, गंगानगर में 54, पल्लवपुरम में 56 दर्ज किया गया।

एमईएस बिजलीघर से घंटों बाधित रही आपूर्ति

मेरठ: बिजली की आंख मिचौली के साथ लाइनों में होने वाले फाल्ट से कई जगहों पर तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान आम जनता को पीने के पानी के लिए भी जगह-जगह भटकना पड़ा। शुक्रवार को रूड़की रोड स्थित एमईएस बिजली घर से तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान बीसी लाइन, बीआई लाइन, तोपखाना, लालकुर्ती के घोसी मोहल्ला, मैदा मोहल्ला, जामुन मोहल्ला समेत बड़ा व छोटा बाजार इलाकों की जनता को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगो ने बताया गुरूवार रात से आपूर्ति बाधित हुई जो शुक्रवार सुबह सुचारू हो सकी। लेकिन इसके बाद दोपहर बारह बजे फिर इन्ही इलाकों में आपूर्ति बाधित हो गई। इस वजह से यहां रहने वाली जनता को पीने का पानी भी नहीं मिल सका। बिजली नहीं होने से ओवरहैड पानी की टंकियों को नहीं भरा जा सका। हालांकि बदले मौसम की वजह से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन बिजली नहीं आने से घरों में अंधेरा छाया रहा। बाजारों में भी लाइट नहीं होने की वजह से दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

07 4

रात के समय गई बिजली की वजह से आम जनता ठीक से सो भी नहीं सकी। विभाग द्वारा तमाम तरह के दावें किये जाते हैं कि जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा रही है, लेकिन यह दावें हवाई साबित हो रहें है। इसी तरह शहर के भी कई इलाकों में बार-बार कट लगने की शिकायते मिलती रही। इनमें गंगानगर, अम्हैड़ा, मीनाक्षीपुरम, बक्सर, अब्दुल्लापुर, मोहनपुरी, सुभाष नगर, बेगम बाग, पीएल शर्मा रोड, जली कोठी जैसे इलाके शामिल रहे।

ट्रांसफार्मर में फाल्ट से डेढ़ घंटा रही आपूर्ति बाधित

मेरठ: बिजली विभाग द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मरों में होने वाले फाल्टों का सिलसिला लगातार जारी है। सदर थाने के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट से इससे जुड़ी बड़ी आबादी को डेढ़ घंटे आपूर्ति नहीं मिल सकी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट ठीक किया जिसके बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। शुक्रवार को सदर थाने के बाहर लगे 33केवी के ट्रांसफार्मर में सुबह 11 बजे अचानक फाल्ट हो गया। इस दौरान आसपास रहने वाली जनता को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी। बताया जा रहा है फाल्ट होने से करीब डेढ़ घंटे तक आम जनता बिजली नहीं मिलने से परेशान रही।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कंट्रोल रूम से आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की जिसके बाद मौके पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट ठीक किया। सुबह 11 बजे बाधित हुई विद्युत आपूर्ति दोपहर एक बजे शुरू हो सकी। जबकि गुरूवार को शास्त्रीनगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग के बाद वैकल्पिक रूप से लगाए गए ट्राली ट्रांसफार्मर से ही आपूर्ति की जा रही है। बताया जा रहा है फुंके हुए ट्रांसफार्मर की जगह दूसर ट्रांसफार्मर अभी नहीं लगाया जा सका। लेकिन जनता को विद्युत आपूर्ति में कोई समस्या नहीं हो रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी, परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव तय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के...

CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं में नहीं होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा, जानें नई गाइडलाइंस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन...

Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक स्थगित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि...
spot_imgspot_img