Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

बेगमपुल पर ई-रिक्शा और आटो हुए बेलगाम

  • बेगम ब्रिज चौराहा बना जाममुक्त, चंद दूरी पर बना दिया ई-रिक्शा वाहन स्टैंड

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ट्रैफिक पुलिस ने बेगमब्रिज पर आॅटो रिक्शा और ई-रिक्शाओं के स्टैंड को प्रतिबन्धित कर यातायात के लिए एक सफल ठोस पहल की है, लेकिन बावजूद इसके इन्हीं बेलगाम वाहनों ने चंद मीटर दूर नया स्टैंड बना व्यापारियों और लोगों को मुसीबत में डाल यातायात को प्रभावित किया है। बेगमब्रिज पर एक तरफ से जाम हटा तो चंद दूरी पर जाम लगने लगा।

बेगमब्रिज पर ई-रिक्शाओं और आॅटो से लगने वाला जाम आम नागरिक से छिपा नहीं है, लेकिन चंद दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने बेगमब्रिज मुख्य चौराहे पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए एक सुधारात्मक कदम उठाया और सौ मीटर तक ई-रिक्शाओं व आॅटो को प्रतिबन्धित क्षेत्र घोषित कर दिया। ट्रैफिक पुलिस की यातायात के लिये यह पहल कुछ दिनों तक सार्थक साबित हुई।

लेकिन धीरे धीरे प्रतिबन्धित क्षेत्र से आगे ई-रिक्शाओं और आॅटो का जमावड़ा लगना शुरु हो गया। इन ई-रिक्शाओं और आॅटो के नये स्टैंड बनने से जहां व्यापारियों में रोष व्याप्त है। वहीं आम लोगों के लिए भी जाम मुसीबत बना हुआ है। बेगमब्रिज आकाश गंगा साड़ी चौराहे के इर्द गिर्द रोज सुबह ई-रिक्शाओं व आॅटो से जाम लगना शुरु हो जाता है। जबकि बेगमब्रिज आबूलेन बाजार पुलिस चौकी के आसपास का चौराहा पहले की अपेक्षा जाममुक्त दिखाई पड़ता है, लेकिन यातायात के लिए बनाई गई सुधारात्मक पहल झूठी साबित होती दिखाई देती है।

व्यापारियों का दुख

  • मुंशी लाल ज्वैलर्स व्यापारी विशाल रस्तौगी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने बेगमब्रिज चौराहे को तो ई-रिक्शा आॅटो मुक्त बना दिया। लेकिन हमारे प्रतिष्ठान के सामने जाम की स्थिति जस की तस बनी है। हम सुबह अपने प्रतिष्ठान खोलते हैं तो सामने ई-रिक्शा और आॅटो को खड़े देखते हैं। ग्राहक भी दुकानों पर आने में संकोच करते हैं। सुबह से दुकान के बाहर दूर दूर तक ई-रिक्शा खड़े हो जाते हैं। जिससे उनका व्यापार भी प्रभावित होता है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी हाथ पर हाथ बांधकर खड़े तमाशबीन बने रहते हैं।
  • बेगमब्रिज स्थित अंबे ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के मालिक व्यापारी अरुण रस्तौगी का कहना है कि उनके सामने रोज ई-रिक्शा खड़े हो जाते हैं। उधर ट्रैफिक पुलिसकर्मी कुछ नहीं करते। बल्कि इनसे अवैध वसूली में लगे रहते हैं। वे एक साइड खड़े हो जाते हैं। इससे रोज उनका व्यापार चौपट हो रहा है।
  • दवा घर के बाहर की भी जाम की स्थिति बनी रहती है। वहां भी ई-रिक्शा और आॅटो खड़े हो जाते हैं। पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

अन रजिस्टर्ड ई-रिक्शा व थ्रीव्हीलर सीज हों: नवीन

संयुक्त व्यापार संघ निर्वाचित के अध्यक्ष नवीन गुप्ता का कहना है कि बेगमपुल जाने वाले ई-रिक्शा व थ्रीव्हीलर को रोकना समस्या का स्थाई हल नहीं है, इससे सोतीगंज, एसएसडी चौराहा, बेगमपुल नाले पर जाम की समस्या गंभीर हो गई। ट्रैफिक पुलिस को अन रजिस्टर्ड ई-रिक्शा व थ्रीव्हीलरों को सीज करना चाहिए। इनके रूट निर्धारित किए जाएं। रूट से हटकर चलने वालों के चालान किए जाएं। एसएसपी से मिलकर समाधान निकलवाएंगे ।

बेगमपुल और सदर का व्यापार हो रहा प्रभावित: अजय

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस ने बेगमपुल जाने वाले ई-रिक्शा व थ्रीव्हीलर को रोककर जहां आसपास के क्षेत्रों में जाम की समस्या खड़ी कर दी। वहीं बेगमपुल और सदर क्षेत्र के व्यापार को प्रभावित कर दिया है। यह ट्रैफिक पुलिस ने व्यापार संघ से बिना विचार विमर्श के कदम उठाया है। जिस व्यवस्था का व्यापार पर असर पड़े, ऐसी व्यवस्था को वह लागू होने नहीं देंगे। इस संबंध में वह एसपी ट्रैफिक से मिलेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img