Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

शिक्षित बच्चे ही भारत के विकास को बनाते हैं सफल: जसवंत सैनी

जनवाणी संवाददाता |

रामपुर मनिहारान: मदरलैंड पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव “प्रयास 2023” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि शिक्षा ही सफलता का एक मात्र रास्ता है।शिक्षित बच्चे ही भारत के विकास को सफल बनाते हैं।

कस्बे में क्षेत्र की नामचीन शिक्षण संस्था मदरलैंड पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव “प्रयास 2023 ” का शुभारंभ संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। देर शाम तक चले कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति से जुड़े नृत्य, देश भक्ति गीतों व लघु नाटिकाओं की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि स्कूल शिक्षा के मंदिर होते हैं जहां शिक्षक बच्चों को शिक्षित करते हुए सक्षम राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता का एक मात्र रास्ता है।

शिक्षित बच्चे ही देश को विकासशील व सुदृढ़ बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रामचंद्र मौर्य ने कहा कि यदि बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार दिए जाएं तो वे स्वस्थ समर्थ समाज की स्थापना करते हैं जिससे देश और भी शक्तिशाली होता है।

स्कूल के प्रबन्धक सत्य संयम भूर्यान ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा के साथ साथ खेल सहित अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से सशस्क्त बनाया जाए ताकि वे सफलता के शिखर तक पहुँचे।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ योग व अन्य सामाजिक कार्यों का प्रशिक्षण देना संस्था का सराहनीय कार्य है।

स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ शालू भूर्यान व स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि पिछले 22 वर्षों में हमारी संस्था ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं।उन्होंने कहा कि परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम इसकी एक मिसाल है।उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्था बच्चों को शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार प्रदान कर देश के सर्वांगीण विकास की नीति बना कर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का संचालन मनोज भूर्यान,अहाना व दिया ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुज़फ्फर अली, सहारनपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, बिल क्लिंटन स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ एसपी सिंह, दीपक सैनी, मनीषा आदि सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग व बच्चों के अभिभावकगण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img