जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: जनता जूनियर हाईस्कूल एसोसिएशन कोताना की प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शिव ओंकार शर्मा अध्यक्ष व घनश्याम शर्मा प्रबंधक पद पर निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी सत्यपाल शर्मा के निर्देशन में प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी सत्यपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पदों पर निर्विरोध रूप से हुआ है। प्रबंधक पद पर घनश्याम शर्मा, अध्यक्ष पद पर शिव ओंकार शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर अमित कश्यप, मंत्री पद पर कृष्णदत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर अजय शर्मा निर्वाचित हुए हैं।

