Tuesday, June 23, 2026
- Advertisement -

मॉर्निंग रेड अभियान से बिजली विभाग को मिली राहत

  • अभियान के अंतर्गत बिजली के बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश के पश्चात बिजली विभाग सक्रिय रूप से हाईलॉस को कम करने के लिए दिन-रात कार्य में लगा हुआ है। जिसमें कि अवकाश के दिन भी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कार्य कर रहे है। जिससे जल्द से जल्द ऊर्जा मंत्री द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल किया जा सकें। इसलिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार 13 अक्टूबर से बड़े बकाएदारों से राजस्व वसूली अभियान चलाया रहा है।

बकाया जमा न करने वालों का कनेक्शन कट

बिजली विभाग का मेरठ जनपद में 314 करोड़ रुपये बकाया था। क्योंकि लॉकडाउन में विभाग कोई भी अभियान नहीं चला पाया था। उपभोक्ता भी ये आस लगाए हुए थे कि सरकार आम जनता की परेशानियों को देखते हुए लॉकडाउन अवधि का बिल माफ कर देगी, लेकिन सरकार द्वारा बिल माफ नहीं किया गया।

वहीं, अनलॉक होते ही ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा सभी जनपदों के बिजली घरों के हाईलॉस का जायजा लिया। जिसमें जनपद में काफी हाईलॉस मिला। जिसके बाद ऊर्जा मंत्री ने नाराजगी जताते हुए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिसके बाद से विभाग द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए बकाया जमा न करने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

अलसुबह मॉर्निंग रेड अभियान

हाईलॉस करने के लिए बिजली विभाग द्वारा मॉर्निंग रेड अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अधिकारी सुबह चार बजे ही अपनी-अपनी डिवीजन में निरीक्षण के लिए निकल जाते हैं। जिस समय उपभोक्ता नींद में होते हैं। उस समय अधिकारी निरीक्षण करते हुए बिजली चोरी करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करते हैं।

हालांकि कई बार बिजली विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं के हमले का भी शिकार होना पड़ता है। जिस में लिसाड़ी गेट एवं खरखौदा में बिजली विभाग पर हुआ हमला उदाहरण है, लेकिन फिर भी विभाग अपने कार्य में लगा हुआ है। जिससे जल्द से जल्द हाईलॉस को कम किया जा सकें। जिसका असर भी अब देखने को मिल रहा हैं। वहीं दूसरी और विशेष शिविरों के आयोजन कर भी विभाग उपभोक्ताओं की समस्या का निवारण कर रहा हैं।

विभाग ने हासिल किया 108 फीसदी से ज्यादा का लक्ष्य

बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे मॉर्निंग रेड अभियान के अंतर्गत 13 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 11300 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए है। जिन पर कुल बकाया 1378 लाख रुपये है। वहीं, इस अभियान में 5680 उपभोक्ताओं द्वारा छह करोड़ का भुगतान जमा किया गया है। जिससे विद्युत नगरीय वितरण मंडल मेरठ ने पहली बार लक्ष्य का 108 फीसदी राजस्व प्राप्त कर लिया है।

अवकाश के दिन भी अभियान चलाकर की कार्रवाई

शहर में शुक्रवार को अवकाश होने के बाद भी 18 शिविरों में बिजली बिलों के संसोधन एवं बकाएदारों से राजस्व वसूली का अभियान चलाया गया। ये जानकारी नगरीय अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 272 बड़े बकाएदारों पर बकाया राशि 34 लाख पर संयोजन विच्छेदित किये गये। वहीं, 180 उपभोक्ताओं द्वारा 24 लाख रुपये जमा किए गए। इसके साथ-साथ अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता द्वारा उपकेन्द्र का निरीक्षण किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम को सहारनपुर में समर्थन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने...

जुबली पार्क रामलीला के मुख्य निर्देशक बने सुरेश निझावन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: श्री कृष्णा राम नाटक क्लब, जुबली...

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img