- जिला सेवायोजन ने कराया था मेले का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिला सेवायोजन द्वारा गत 12 अक्टॅूबर को आयोजित आनलाइन मेले में जहां 495 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 42 का चयन किया गया है। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में गत 12 अक्टूबर को आयोजित हुए आनलाइन रोजगार मेला में 7 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया था।
जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में स्कॉरपिक इंडिया, न्यू यूनिकेयर हैल्थ शैल्यूशन, अगजैन्ट एक्वा प्रा.लि., हिताची हैल्थ केयर, टेस्को रिनेबिल एनेर्जी सॉल्यूसन आदि द्वारा एडवाईजर, डाटा एंटी आपरेटर, एचआर एक्जीक्यूटिव, एरिया सेल्स मैनेजर, फील्ड कॉर्डिनेटर कम्प्यूटर आपरेटर, टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल आदि पर पदों पर अभ्यर्थियों के चयन के लिए टेलीफोनिक एवं आनलइन साक्षात्कार किये गए।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने कहा कि रोजगार मेले में 495 अभ्यर्थियों द्वारा आनलाईन आवेदन कर प्रतिभाग किया गया था। जिसमें से 42 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हुए रोजगार मेले का समापन किया।

