- विहिप-बजरंग दल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: बुधवार को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में लगातार हो रही हिंदुओं की हत्याओं और मंदिरों पर हुए हमलों का विरोध जताते हुए मामले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने एवं पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सहायतार्थ सुरक्षा नीति सुनिचित किये जाने के लिए राष्ट्रीय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपा।
ज्ञापन में बजरंग दल के जिला सह संयोजक शालू राणा ने बताया कि भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों का विरोध दर्ज कराने की मांग की गई है।
इस दौरान भारत भूषण, विनोद राणा, आर्य मलिक, निखिल कुमार, अर्जुन गौतम, रजनीश चौबे, आशीष कुमार, विपिन, तरुण, सूरज कुमार, राहुल खतियान, दीपक वर्मा, रितिक अरोरा, सोनू, विशाल भारती, शुभम काम्बोज आदि मौजूद रहे।

