Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

विधवा की जमीन पर कब्जा, विरोध पर मारपीट

  • आरोपी नन्दोई 18 साल से जमीन पर था किरायेदार

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: 18 साल से विधवा की जमीन पर किरायेदारी कर रहे एक व्यक्ति ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि आरोपी ने विधवा के जेठ व देवर से मिलीभगत कर इस कारनामे को अंजाम दिया है। विरोध करने पर आरोपी ने न केवल विधवा के साथ मारपीट की, बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिये। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। कप्तान के आदेश पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित आठ आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना ककरौली क्षेत्र के गांव बेहडा सादात निवासी सविता देवी पत्नी स्व. देवेन्द्र सिंह की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सविता ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर मोहर सिंह के तीन पुत्र देवी सिंह, देवेन्द्र ंिसह और सुरेन्द्र सिंह थे। इनमें से पति देवेन्द्र सिंह का देहान्त हो गया। ससुर मोहर सिंह का देहांत होने के बाद 0.1790 हेक्टेयर भूमि उसकी सास नत्थो देवी के नाम हुई। सास के जीवित रहते ही उसके पति देवेन्द्र सिंह की मौत हो गई थी। इसके कारण राजस्व रिकार्ड में विरासत के दौरान सास के हिस्से में आई भूमि मेें उसके जेठ देवी सिंह, देवर सुरेन्द्र सिंह और पति की वारिस के तौर पर उसका नाम दर्ज कराया गया। जेठ और देवर अपने हिस्से की भूमि पर काबिज हो गये। बंटवारा होने पर मिली भूमि में से 360 वर्ग गज भूमि पर सविता ने अपना मकान बना लिया था। करीब 18 साल पूर्व इस मकान को सविता ने अपने ननदोई दयाचन्द पुत्र सुक्का निवासी ग्राम खाता जिला मेरठ को दे दिया था, जो अपने परिवार के साथ उक्त मकान में ही निवास कर रहा है। दयाचंद उसको किरायेदारी की रकम अदा करता रहा, लेकिन जनवरी 2023 से उसने किराया नहीं चुकाया। किराया नहीं देने पर सविता ने दयाचन्द को मकान खाली करने के लिए कह दिया था।

आरोप है कि इसी रंजिश में दयाचन्द ने उसके जेठ देवी सिंह और देवर सुरेन्द्र सिंह के साथ मिलकर उसकी भूमि पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर एक जाली वसीयत तैयार करा ली है। जिस पर उसके ससुर और सास के फर्जी अंगूठे साबित हुए हैं। 14 दिसम्बर 2023 को सविता जब अपनी खाली भूमि में गोबर डालने गयी तो वहां पर दयाचंद ने उसे जेठ और देवर तथा अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसको घेर लिया और गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी दी तथा सरेआम उसके कपड़े फाड़कर बेइज्जत भी किया। उसकी बेटी ज्योति ने आकर उसको बचाया। सविता ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं, ननदोई और जेठ व देवर उसकी भूमि को कब्जाना चाहते है। महिला की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से ककरौली पुलिस ने आरोपी दयाचंद, देवी सिंह, सुरेन्द्र सिंह के साथ ही मुकेश पत्नी दयाचन्द, प्रदीप पुत्र देवी सिंह, मांगी पत्नी सुरेन्द्र सिंह, विकास व मनीत पुत्रगण सुरेन्द्र के खिलाफ धोखाधड़ी सहित 11 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img