Friday, June 26, 2026
- Advertisement -

ऊर्जा मंत्री ने जनसुनवाई में 21 शिकायतों का किया तत्काल समाधान

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को शक्ति भवन में सम्भव पोर्टल के तहत जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता से शिकायत के संबंध में ऑनलाइन बात की और मौके पर ही अधिकारियों को शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में उन्होंने 21 शिकायतों की सुनवाई की और इनका तत्काल समाधान किया। इस दौरान उन्होंने आगरा के शिकायतकर्ता वेद प्रकाश शर्मा के 27 वर्ष पुरानी समस्या का समाधान किया।

उन्होंने कहा कि वेद प्रकाश शर्मा ने अपने पुत्र निदेश कुमार शर्मा के नाम से 14/277 मदन मोहन दरवाजा, फुलट्टी बाजार, आगरा पर संयोजन के लिए आवेदन किया था। किंतु उस परिसर पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड व टोरेंट का बकाया होने के कारण संयोजन नहीं मिल रहा था।

वेद प्रकाश ने उस परिसर में अगस्त 1995 में अपने संयोजन का स्थाई विच्छेदन करवा दिया था। लेकिन दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से टोरेंट को 2010 में डाटा स्थानांतरित करते समय यह संयोजन लाइव था, जिसके कारण नया संयोजन नहीं मिल पा रहा था, जिसका समाधान कराया गया। इसी प्रकार 21 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

जन सुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी मीटर रीडर गलत बिल जारी करें उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही बिलिंग एजेंसी को भी नोटिस दिया जाए। उन्होंने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक डिस्कॉम में मीटर की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।

उपभोक्ताओं को मीटर की कमी ना होने पाए। उन्होंने कहा कि इसके निरंतर प्रयास किए जाएं कि सभी उपभोक्ता समय पर अपना बिजली बिल जरूर जमा करें। उन्होंने बड़े बकायेदारों से संपर्क कर शीघ्र बकाया जमा कराने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने बुंदेलखंड में दलालों द्वारा किसानों के निजी नलकूप संयोजन दिलाने के मामले में 2 लाख रुपये लेकर गायब हो जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस अधीक्षक को ऐसे लोगों को पकड़ने के निर्देश दिए तथा इसमें विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप गंभीरता से राजस्व वसूली के भी निर्देश दिए। इस दौरान विद्युत् विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI Grade B Result 2026: प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, Phase-II के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Bahubali 3: ‘बाहुबली 3’ को लेकर बढ़ी हलचल, प्रभास के एक इशारे ने फैंस की बढ़ा दी एक्साइटमेंट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img