Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

दिन दहाड़े दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर लूटे चार हजार रुपये

  • व्यापारी की ओर से बड़ौत थाने में दी गई चोरी की तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर के बिनौली रोड फाटक के पास व्यापारी की दुकान में घुसकर तमंचाधारी बदमाशों ने गल्ले से चार हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने व्यापारी को तमंचे का भय दिखाकर घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने घटना के बाद हवा में तमंचे लहराए। इसके बाद वह बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

शुक्रवार को दिन दहाड़े हुई इस लूट की वारदात को लेकर व्यापारियों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। वहीं व्यापारियों में बदमाशों का भय बना हुआ है। नगर के बिनौली रोड रेलवे फाटक के पास कलश साइकिल स्टोर के नाम से विमल प्रसाद जैन की दुकान है। यहां बाइक सवार दो युवक साइकिल के टायर खरीदने के बहाने से आए थे।

विमल प्रसाद जैन ने बताया कि जब उठने लगा तो तभी युवकों ने उस पर तमंचे तान दिए। उसे दहशत में लाते हुए उसके गल्ले में रखे में चार हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देकर हवा में तमंचे लहराते हुए बदमाश बाक पर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने शोर मचा दिया।

आसपास के जब तक दुकानदार आते तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों की हुलिया के आधार पर उनकी खोजबीन की। लेकिन बदमाश नहीं मिल पाए। इस संबंध में दुकान मालिक ने व्यापारी नेताओं के साथ कोतवाली में तहरीर दी। इस संबंध में एसएचओ ने बताया कि व्यापारी की ओर से चोरी की तहरीर दी गई। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस कर्मी लगा दिए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img