Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

अनामिका के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक प्रोफाइल

  • अश्लील चेट करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर क्षेत्र निवासी मशहूर कवयित्री अनामिका जैन के नाम से फेसबुक फर्जी प्रोफाइल बनाकर उन्हें व उनके परिचितों से अश्लील चेट करने वाला युवक रेलवे रोड पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि इस तरह की हरकत उसने किसी के कहने पर नहीं बल्कि मौज मस्ती के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
मशहूर कवयित्री अनामिका अंबर को कुछ महीनों से एक युवक उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर उन्हें अश्लील चेट व मैसेज व फोटो भेज परेशान करने में लगा था।

इतना ही नहीं आरोपी युवक कवयित्री की फेसबुक पर जुड़ी जितनी भी महिलाएं और रिश्तेदारों को रिक्वेस्ट भेजकर अश्लील सामग्रियां भेज कर उनकी छवि धूमिल कर रहा था। इस पर कवयित्री को उनकी जानकार महिलाओं से जानकारी हुई कि वह उनके नाम से अश्लील सामग्री सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैला रहा है। अनामिका ने बताया कि इसके बाद जब चेक किया तो पता चला कि मेरी फेसबुक के प्रोफाइल को फर्जी तरीके से बनाकर मेरी छवि को धूमिल किया जा रहा है। मैंने सदर थाने पर एफ आईआर दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना रेलवे रोड पुलिस को दी गई थी।

11 4

उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला कि कोई युवक यह हरकत कर रहा है तो उसे समझाया कि वह इस तरह की हरकत नहीं करे, लेकिन वह नहीं मान रहा था। युवक की हरकत के बाद मेरी महिलाओं व फ्रेंडस व रिश्तेदारों ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कर लिया था। कवयित्री के पति सौरभ सुमन ने बताया कि वह फिमेल आवाज में बात करता था। वह अक्सर अलग साइटों से मैंसेजर से कॉल करता था। अगर कोई महिला कॉल रिसीव करती तो उनसे ज्यादा अश्लील बातें करता था।

रेलवे रोड पुलिस ने गुरुवार को फर्जी प्रोफाइल बनाकर कवयित्री से अश्लील चेट करने वाले युवक मयूर बंसल निवासी खरखौदा वार्ड-10 को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी मयूर ने बताया कि वह बीएससी पास है। वह मस्ती के लिए महिलाओं से चेट करता था। उसने इंटरनेट पर फेमस लेडीज में देखा था कि अनामिका अंबर भी काफी मशहूर हंै।

पुलिस ने गुरुवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया। अनामिका ने बताया कि युवक की हरकत से उनकी छवि धूमिल हो रही थी। अनामिका जैन ललितपुर निवासी हैं। उन्होंने यूपी में बाबा गाकर सबसे ज्यादा लोकप्रियता बटोरी थी। वर्ष 2022 में यूपी में बाबा है गीत लांच किया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img